लोड बढ़ते ही उड़ने लगे फ्यूज, बढ़ा बिजली संकट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2019 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : पारा चढ़ने के साथ ही बिजली संकट बढ़ गया है. शनिवार की रात कहीं फ्यूज कटने से बिजली गुल रही तो कहीं कनेक्शन में खराबी आने से. लेकिन उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल नहीं हुई. रात में आयी खराबी को सुनने वाला कोई नहीं है. अभियंता से लेकर अधिकारी तक रात में […]
विज्ञापन
धनबाद : पारा चढ़ने के साथ ही बिजली संकट बढ़ गया है. शनिवार की रात कहीं फ्यूज कटने से बिजली गुल रही तो कहीं कनेक्शन में खराबी आने से. लेकिन उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल नहीं हुई. रात में आयी खराबी को सुनने वाला कोई नहीं है. अभियंता से लेकर अधिकारी तक रात में उपभोक्ताओं की परेशानी को सुनना पसंद नहीं करते हैं. बिजली विभाग का कॉल सेंटर सिर्फ बिजली कब आयेगी इसकी जानकारी दे पा रहा है. रात में आने वाली खराबी का उपभोक्ता कहां शिकायत करें?
पुराना बाजार का हाल
इलाके में शनिवार की रात करीब 10.30 बजे बिजली गुल हुई. करीब 11.30 बजे आ गयी. लेकिन एक ट्रांसफॉर्मर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं हुई. 12 बजे रात तक पहल नहीं हुई तो लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करना शुरू किया. पूरा रिंग होने के बाद भी किसी ने फोन नहीं उठाया. बिजली आने की उम्मीद छोड़ कुछ लोग घर के बाहर बिछावन लगा कर सो गये. देर रात करीब तीन बजे खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति की गयी.
शास्त्री नगर वेस्ट
फेस गुल होने से रात तक लोग बिजली आने का इंतजार ही करते रहे. करीब 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति की गयी. कुछ घरों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.
डीवीसी ने शाम को दो घंटे लोड शेडिंग की
डीवीसी की ओर से रविवार को शहर में दो घंटे की बिजली कटौती की गयी. शाम करीब 5.45 बजे बिजली काटी गयी जो रात करीब 7.45 बजे लौटी. डीवीसी से बिजली मिलने के बाद शहर के फीडर पर आचानक से लोड बढ़ गया. एक घंटे बाद लोड सामान्य हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




