रामनवमी पर जुलूस आज, करतब दिखायेंगे खिलाड़ी

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : रामनवमी आते ही कोयलांचल की फिजा में अखाड़े का शोर गूंजने लगा है. कहीं लाठी डंडे तो कहीं तलवार भांजे जाते हैं. शनिवार को रामनवमी पर विभिन्न अखाडों से जुलूस निकाला जायेगा आैर विभिन्न अस्त्रों से लैस होकर खिलाड़ी अखाड़ा में उतरते हैं आैर हैरतअंगेज करतब दिखायेंगे. व्यवसायी समिति हीरापुर हटिया अखाड़ भी […]

विज्ञापन

धनबाद : रामनवमी आते ही कोयलांचल की फिजा में अखाड़े का शोर गूंजने लगा है. कहीं लाठी डंडे तो कहीं तलवार भांजे जाते हैं. शनिवार को रामनवमी पर विभिन्न अखाडों से जुलूस निकाला जायेगा आैर विभिन्न अस्त्रों से लैस होकर खिलाड़ी अखाड़ा में उतरते हैं आैर हैरतअंगेज करतब दिखायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
व्यवसायी समिति हीरापुर हटिया अखाड़ भी तैयार
व्यवसायी समिति हीरापुर हटिया अखाड़ा दल 1946 से स्थापित है. दल के सदस्यों में अखाड़ा को लेकर भारी उत्साह है. दल के मनोरंजन सिंह बताते हैं कि रामनवमी के दिन सुबह चार बजे हनुमान जी के ध्वज की विशेष पूजा की जायेगी. पूजा कर उनसे आग्रह किया जाता है कि अखाड़ा का प्रदर्शन सही सलामत हो. दिन के 11 बजे से पूजा अर्चना प्रारंभ होती है. संध्या चार बजे से हरि मंदिर में अखाड़ा प्रारंभ होगा. इस बार अखाड़ा को लेकर समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष राजा बाबू, कोषाध्यक्ष नागो साव, मनोरंजन सिंह, विक्की साव, संतोष साव, शिवा गोस्वामी, मनोज अग्रवाल, जितेंद्र चंद मोदक आदि सक्रिय हैं.
1963 में हुई थी शक्ति अखाड़ा दल की स्थापना
गांधी रोड स्थित शक्ति अखाड़ा दल के ऋषिराज सिंह बताते हैं कि दल द्वारा रामनवमी के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ ही अस्त्र की पूजा की जाती है. पुराना बाजार में करतब दिखाया जाता है. रामनवमी के दिन महावीर मंदिर गांधी रोड में पूजा अर्चना की जायेगी. उसके बाद दल पुराना बाजार के लिए निकलेगा. यहां खिलाड़ियों द्वारा करतब दिखाये जाते हैं. लाठी डंडा भांजा जाता है. तलवारबाजी का कौशल दिखाया जाता है. अखाड़ा को लेकर दल के अध्यक्ष आनंद देव सिंह, सचिव उमेश जी, गोलू सिंह, रंजीत सिंह, नवल सिंह ललन, विक्की, राजू, शंकर, मनोज, रंजय आदि उत्साहित हैं.
पुराना बाजार में दिखता है हैरतअंगेज खेल
वीर बर्बरीक शक्ति दल एवं श्री श्री वीर कुंवर सिंह पुराना बाजार 41 सालों से काली मंदिर पुराना बाजार में अखाड़ा खेल रहा है. दल के सचिव सुमित अग्रवाल बताते हैं अखाड़ा दल के खिलाड़ियों द्वारा पुराना बाजार में कौशल दिखाया जाता है. तलवार, बाणा, फरसा, पाटा से हैरतअंगेज करतब खिलाड़ियों द्वारा दिखाया जाता है. संध्या चार बजे से खिलाड़ी अखाड़ा में पहुंचने लगते हैं. सज्जन अग्रवाल, सज्जन सतनालिका अध्यक्ष, प्रकाश गोयल सचिव, सुमित अग्रवाल कोषाध्यक्ष, प्रवीण खेतान, सांवर चौधरी, रतन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, आनंद खरकिया, विवेक मान सकिया आदि सक्रिय हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola