मॉल से कपड़ा चुराते पकड़ी गयी छात्रा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : सरायढेला में रहने वाले एक अधिवक्ता की नाबालिग बेटी बुधवार को सरायढेला के एक मॉल से कपड़ा चुराते पकड़ी गयी. मॉल वालों ने उसे सरायढेला थाना को सुपुर्द कर दिया. हालांकि बाद में समझौता होने के बाद छात्रा को छोड़ दिया गया. बताया जा रहा है कि छात्रा अपने कपड़े के अंदर मॉल […]
विज्ञापन
धनबाद : सरायढेला में रहने वाले एक अधिवक्ता की नाबालिग बेटी बुधवार को सरायढेला के एक मॉल से कपड़ा चुराते पकड़ी गयी. मॉल वालों ने उसे सरायढेला थाना को सुपुर्द कर दिया.
हालांकि बाद में समझौता होने के बाद छात्रा को छोड़ दिया गया. बताया जा रहा है कि छात्रा अपने कपड़े के अंदर मॉल से टी-शर्ट पहन कर जा रही थी. गेट पर पहुंचते ही टी-शर्ट में लगा टैग बजने लगा. इससे गार्ड को शक हुआ. महिला गार्ड ने जब उसकी तलाशी ली तो वह पकड़ी गयी. इसके बाद मॉल वालों ने पुलिस को सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










