स्कूल बस नहीं मिलने से बीसीसीएलकर्मियों में रोष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
संयुक्त यूनियनों ने सीएमडी को लिखा पत्र धनबाद : स्कूल बस मुहैया नहीं होने से कोयला भवन के कर्मचारियों में रोष है. बस की सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर संयुक्त यूनियनों ने बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिख कर अविलंब बस मुहैया कराने की मांग की है. सीएमडी को दिये अपने पत्र में […]
विज्ञापन
संयुक्त यूनियनों ने सीएमडी को लिखा पत्र
आपके शहर में
विज्ञापन
धनबाद : स्कूल बस मुहैया नहीं होने से कोयला भवन के कर्मचारियों में रोष है. बस की सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर संयुक्त यूनियनों ने बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिख कर अविलंब बस मुहैया कराने की मांग की है. सीएमडी को दिये अपने पत्र में यूनियन नेताआें ने कहा है कि कोयला भवन में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों के कई बच्चे दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं.
उनका स्कूल बस बंद कर दिया गया है. इस कारण उन सभी बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. इस संबंध में यूनियन प्रतिनिधियों ने जब संपर्क साधा तो प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि प्रबंधन के पास गाड़ी उपलब्ध नहीं है.
बता दें कि पिछले कई माह से बीसीसीएल में संविदा पर चल रही स्कूल बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है. टेंडर नहीं होने से स्कूल बसों का परिचालन शुरू नहीं हो पा रहा है. सीएमडी को संयुक्त पत्र लिखने वालों में जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के बीके झा, बच्चा गुट के भुवनेश्वर सिंह, आरसीएमएस के संतोष कुमार सिंह के अलावा बीएमएस और सीटू के प्रतिनिधि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन