अधेड़ कर रहा परेशान, छात्रा ने दी अात्महत्या की धमकी

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : राजगंज निवासी बीएसएस कॉलेज की एक आदिवासी छात्रा ने पड़ोस के गांव के एक अधेड़ व्यक्ति कमल किशोर रवानी के खिलाफ महिला थाना में शिकायत की है. छात्रा ने बताया कि कमल किशोर अक्सर उसके घर आता है और उसके साथ बदतमीजी करता है. कभी-कभी तो वह कॉलेज के पास आ जाता है. […]

विज्ञापन

धनबाद : राजगंज निवासी बीएसएस कॉलेज की एक आदिवासी छात्रा ने पड़ोस के गांव के एक अधेड़ व्यक्ति कमल किशोर रवानी के खिलाफ महिला थाना में शिकायत की है. छात्रा ने बताया कि कमल किशोर अक्सर उसके घर आता है और उसके साथ बदतमीजी करता है. कभी-कभी तो वह कॉलेज के पास आ जाता है. घर जाते वक्त भी उससे छेड़खानी करता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वह उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है. ऐसा नहीं करने पर उसे गांव में बदनाम करने की धमकी देता है. छात्रा ने बताया कि राजगंज थाना में शिकायत करने पर भी उसकी बात नहीं सुनी जा रही है. महिला थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

थाना में रोने लगी छात्रा : छात्रा जब मंगलवार को महिला थाना पहुंची तो वह रोने लगी. बताया कि कमल किशोर रवानी की हरकत से वह आजिज आ चुकी है. वह ज्यादा दिन तक उसकी प्रताड़ना झेल नहीं पायेगी. अगर जल्द उसे प्रताड़ना से मुक्ति नहीं मिली तो वह आत्महत्या कर लेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola