धनबाद नगर निगम पर एक करोड़ किराया बकाया ?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : जमाडा ने धनबाद नगर निगम पर किराया के मद में एक करोड़ रुपये बकाया का दावा किया है. धनबाद नगर निगम का मुख्यालय जिस चार मंजिला भवन में संचालित है, वह मकान भाड़े पर है. मकान जमाडा का है. इस संबंध में जमाडा के अधिकारी कहते हैं कि वह धनबाद ननि से लगातार […]
विज्ञापन
धनबाद : जमाडा ने धनबाद नगर निगम पर किराया के मद में एक करोड़ रुपये बकाया का दावा किया है. धनबाद नगर निगम का मुख्यालय जिस चार मंजिला भवन में संचालित है, वह मकान भाड़े पर है. मकान जमाडा का है. इस संबंध में जमाडा के अधिकारी कहते हैं कि वह धनबाद ननि से लगातार राशि की मांग कर रहे हैं, लेकिन ननि के कान पर जूं तक नहीं रेंगती.
आपके शहर में
विज्ञापन
वजह यह है कि दोनों संस्थान के मुखिया एक ही हैं. सनद रहे कि ननि के नगर आयुक्त ही जमाडा के प्रबंध निदेशक के प्रभार में हैं. ऐसे में भाड़ा के एवज में लगभग एक करोड़ रुपये बकाया की मांग किससे की जाये. दूसरी तरफ जमाडा के कर्मी वेतन के अभाव में दाने-दाने को मोहताज हैं.
कितना भाड़ा निर्धारित है : उक्त भवन का भाड़ा प्रति माह 3.19 लाख रुपये है. सूत्रों की मानें तो अगस्त 2016 से उक्त मकान का भाड़ा नहीं मिल रहा है, जो बढ़ कर लगभग 95 लाख रुपये से ऊपर हो गया है. जनवरी 2019 के बाद से भाड़े मेंं 15 प्रतिशत की वृद्धि होनी है.
दबाव की सच्चाई : ननि पर बकाये का दबाव की सच्चाई यह है कि भाड़ा संबंधी उक्त फाइल टीएम के पास गत तीन नवंबर से ही विमर्श के लिए पड़ी है. इस मामले में उक्त अधिकारी से भी उनका बयान लेने का प्रयास किया गया पर बात नहीं हो पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन