ePaper

भूली में व्यवसायी के घर नकदी समेत पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी, दहशत

Updated at : 09 Mar 2019 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
भूली में व्यवसायी के घर नकदी समेत पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी, दहशत

भूली बाइपास रोड के बंद घर में दिया घटना को अंजाम भूली : भूली बाईपास रोड ओम टावर के समीप एक सप्ताह से बंद घर से चोरों ने 60 हजार नकदी समेत करीब पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के संबंध में भुक्तभोगी आलू-प्याज के होल सेलर राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि […]

विज्ञापन

भूली बाइपास रोड के बंद घर में दिया घटना को अंजाम

भूली : भूली बाईपास रोड ओम टावर के समीप एक सप्ताह से बंद घर से चोरों ने 60 हजार नकदी समेत करीब पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के संबंध में भुक्तभोगी आलू-प्याज के होल सेलर राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह सोमवार को महाशिवरात्रि महोत्सव में अपने दूसरे घर केंदुआ गये हुए थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़ कर घर से लगभग 8 से 10 भर सोना के जेवरात और चांदी के सामान सहित घर एलसीडी टीवी, कंप्यूटर आदि कई महंगे सामान लेकर चुरा ले गये.
राजेश ने बताया कि घर के लगभग सात दरवाजे के लॉक को तोड़ कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. उन्हें शुक्रवार को घर लौटने पर घटना का पता चला. उन्होंने देखा कि घर का मुख्य द्वार का ताला टूटा था.
तीन मंजिले पर अपने कमरे में गये तो देखा कि सभी कमरे का ताला टूटा था. घर के सारे सामान बिखरे पड़े थे. दीवान पलंग के बॉक्स में गहने जेवरात एक बैग में रखे थे, जो गायब थे. राजेश गुप्ता ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच कर छानबीन में जुट गयी. भूली में पिछले तीन दिनों में तीन बाइक की चोरी का उद्भेदन भी पुलिस कर भी नहीं पायी थी कि चोरों ने चोरी की एक दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola