बैंक मोड़, बिग बाजार, सिटी सेंटर समेत 28 जगहों पर नहीं होगी पार्किंग की बंदोबस्ती
धनबाद : ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को जल्द राहत मिलेगी. नगर निगम ने बिटुमिन्स सड़क के किनारे पार्किंग की बंदोबस्ती नहीं करने का फैसला लिया है. अब बैंक मोड़, बिग बाजार, सिटी सेंटर समेत 28 सैरातों की बंदोबस्ती नहीं होगी. पिछली बोर्ड में बिटुमिन्स सड़क के किनारे पार्किंग नहीं करने के प्रस्ताव पर निगम प्रशासन […]
धनबाद : ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को जल्द राहत मिलेगी. नगर निगम ने बिटुमिन्स सड़क के किनारे पार्किंग की बंदोबस्ती नहीं करने का फैसला लिया है. अब बैंक मोड़, बिग बाजार, सिटी सेंटर समेत 28 सैरातों की बंदोबस्ती नहीं होगी. पिछली बोर्ड में बिटुमिन्स सड़क के किनारे पार्किंग नहीं करने के प्रस्ताव पर निगम प्रशासन ने यह फैसला लिया है.
आपके शहर में
बताते चलें कि शहर की सड़कों का चौड़ीकरण तो किया जा रहा है लेकिन सड़क पर ही पार्किंग होने से लोग रोज जाम से जूझ रहे थे. बोर्ड में पार्षदों ने जोरशोर से सड़क किनारे पार्किंग नहीं करने का प्रस्ताव रखा. इस पर बोर्ड ने सहमति प्रदान कर दी. अब मात्र 15 सैरातों की ही बंदोबस्ती होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए