ePaper

पैसे चुरा रहे युवक की पिटाई, पुलिस को सौंपा

Updated at : 06 Mar 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
पैसे चुरा रहे युवक की पिटाई, पुलिस को सौंपा

धनबाद : धनबाद थाना अंतर्गत पुलिस लाइन सीएमपीएफ गेट के पास एक मछली दुकान के गल्ले से पैसे चुराने के आरोप में मयरापाड़ा निवासी राहुल राम की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. हालांकि बाद में समझौता कर राहुल को थाना से छोड़ दिया गया. पुलिस ने बताया कि मयरापाड़ा के […]

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद थाना अंतर्गत पुलिस लाइन सीएमपीएफ गेट के पास एक मछली दुकान के गल्ले से पैसे चुराने के आरोप में मयरापाड़ा निवासी राहुल राम की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. हालांकि बाद में समझौता कर राहुल को थाना से छोड़ दिया गया. पुलिस ने बताया कि मयरापाड़ा के गणेश दे सीएमपीएफ गेट के पास मछली की दुकान लगाते हैं.

मंगलवार पूर्वाह्न 11-30 बजे राहुल व उसका दोस्त हेतन कुमार वहां आया और गणेश दे के गल्ले से चार हजार रुपये लेकर भागने लगा. इस बीच वहां खड़े लोगों ने राहुल को पकड़ा और धुनाई कर दी. वहीं हेतन भागने में सफल रहा. शाम को दोनों पक्षों के समझौता करने के बाद राहुल को छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola