प्रेमी युगल की करायी गयी शादी

Updated:
विज्ञापन

केंदुआ : एक ही मुहल्ले के युवक-युवती के बीच पिछले दो सालों से चला आ रहा प्रेम -प्रसंग का मामला मंगलवार को केंदुआडीह थाना पहुंचा. पुलिस के समझाने के बाद केंदुआ कलाली रोड स्थित काली मंदिर में दोनों के परिजनों की सहमति से शादी करा दी गयी. जानकारी के अनुसार केंदुआ बसुदेवपुर खटाल के रहनेवाले […]

विज्ञापन

केंदुआ : एक ही मुहल्ले के युवक-युवती के बीच पिछले दो सालों से चला आ रहा प्रेम -प्रसंग का मामला मंगलवार को केंदुआडीह थाना पहुंचा. पुलिस के समझाने के बाद केंदुआ कलाली रोड स्थित काली मंदिर में दोनों के परिजनों की सहमति से शादी करा दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केंदुआ बसुदेवपुर खटाल के रहनेवाले सरयुग यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव व योगी यादव की पुत्री खुशबू कुमारी बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. खुशबू कुमारी द्वारा शादी का दबाव बनाने के बाद मामला परिजनों तक पहुंचा. लेकिन किसी बात को लेकर लड़के के परिजन शादी को तैयार नहीं थे. इस मामले को लेकर सामाजिक बैठक भी स्थानीय लोगों ने की, लेकिन शादी की बात नहीं बन पायी.

मजबूरन लड़की के परिजन शिकायत लेकर मंगलवार को केंदुआडीह थाना पहुंचे. शादी संपन्न कराने में चंद्रदेव यादव, वीरेंद्र यादव, गोविंद राउत सहित स्थानीय लोगों व केंदुआडीह पुलिस का सहयोग रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola