बरवाअड्डा : सरकारी जमीन पर भू-माफिया कर रहे कब्जा : झामुमो

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाअड्डा : दामकाड़ा बरवा मौजा में जीटी रोड किनारे की करोड़ों की सरकारी जमीन पर भू-माफिया खुलेआम कब्जा कर रहे हैं, लेकिन शिकायत करने के बावजूद गोविंदपुर सीआे अनिल कुमार मूकदर्शक बने हुए हैं. यह आरोप झामुमो नेता देबू महतो ने गुरुवार को बरवाअड्डा में प्रेस वार्ता कर लगाया है. श्री महतो ने आगे कहा […]

विज्ञापन

बरवाअड्डा : दामकाड़ा बरवा मौजा में जीटी रोड किनारे की करोड़ों की सरकारी जमीन पर भू-माफिया खुलेआम कब्जा कर रहे हैं, लेकिन शिकायत करने के बावजूद गोविंदपुर सीआे अनिल कुमार मूकदर्शक बने हुए हैं. यह आरोप झामुमो नेता देबू महतो ने गुरुवार को बरवाअड्डा में प्रेस वार्ता कर लगाया है.

विज्ञापन

श्री महतो ने आगे कहा कि इस संबंध में विगत दिनों ग्रामीणों ने सीओ से लिखित शिकायत की थी, लेकिन भू-माफियाओं के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि तीन दिनों के अंदर यदि कार्रवाई नहीं हुई तो झामुमो कार्यकर्ता आमरण अनशन पर बैठेंगे. मौके पर पैगाम अली, वकील महतो आदि भी मौजूद थे.

जमीन पर 144 लगाने की अनुशंसा की गयी है : इस संबंध में सीओ अनिल कुमार ने कहा कि श्री महतो द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद आैर झूठा है. उक्त जमीन पर धारा 144 लगाने की अनुशंसा अनुमंडल पदाधिकारी से कर दी गयी है. स्थानीय थाना को भी काम रोकने को कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola