निरसा में 150 गांवों में ब्लैकआउट, 33 हजार केवी लाइन में फॉल्ट से बिजली गुल; उद्योगों पर भी असर

Updated:
विज्ञापन

DVC की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीवीसी मैथन स्थित 33 हजार केवीए विद्युत लाइन में फॉल्ट और कई स्थानों पर इंसुलेटर ब्लास्ट होने के कारण पूरे निरसा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है.

विज्ञापन

निरसा. डीवीसी मैथन स्थित 33 हजार केवीए विद्युत लाइन में फॉल्ट और कई स्थानों पर इंसुलेटर ब्लास्ट होने के कारण मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से पूरे निरसा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है. बिजली गुल होने से निरसा के पांचों फीडर कॉल वन, कॉल टू, रूरल, कांजीडीह और कर्णपुरा प्रभावित हैं. इससे करीब 150 गांवों में ब्लैकआउट की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

लंबे समय से बिजली आपूर्ति ठप रहने का असर आम जनजीवन के साथ औद्योगिक और खनन गतिविधियों पर भी पड़ा है. ईसीएल की भूमिगत खदानों के अलावा क्षेत्र के निजी उद्योगों में भी उत्पादन प्रभावित होने की बात सामने आयी है.

सुबह से फॉल्ट ठीक करने में जुटे कर्मी

फॉल्ट की सूचना मिलने के बाद निरसा विद्युत विभाग के कर्मी सुबह से ही खराबी दूर करने में जुटे हैं. विभाग की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर फॉल्ट वाले स्थानों की पहचान और मरम्मत का काम कर रही है.

विद्युत विभाग के अनुसार फॉल्ट को दुरुस्त करने का प्रयास जारी है. विभाग ने देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना जतायी है.

भीषण गर्मी में लोग परेशान

लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. भीषण गर्मी में अधिकांश घरों के इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गये हैं. बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और छोटे-बड़े व्यवसायों पर भी असर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: SNMMCH में मरीज की मौत के बाद जांच शुरू, इमरजेंसी के छह वेंटिलेटरों के इस्तेमाल पर रोक

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. लोगों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

उद्योग और खनन गतिविधियां भी प्रभावित

बिजली आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर क्षेत्र की औद्योगिक और खनन गतिविधियों पर पड़ा है. ईसीएल की भूमिगत खदानों के साथ निजी उद्योगों में भी काम प्रभावित हुआ है. लंबे ब्लैकआउट के कारण क्षेत्र में उत्पादन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है.

बिजली विभाग की टीम लगातार खराबी दूर करने में लगी है और आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola