जाम का नया सेंटर बना सिटी सेंटर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चौड़ीकरण के बावजूद नहीं मिल रही राहत धनबाद : धनबाद शहर में जाम का नया सेंटर सिटी सेंटर बन गया है. यहां हर दिन सुबह से शाम तक जाम लग रहा है. इससे स्कूली बच्चों से लेकर हर तबका परेशान है. क्यों हो रहा जाम : रांगाटांड़ से लेकर बरवाअड्डा तक सड़क चौड़ीकरण का काम […]
विज्ञापन
चौड़ीकरण के बावजूद नहीं मिल रही राहत
आपके शहर में
विज्ञापन
धनबाद : धनबाद शहर में जाम का नया सेंटर सिटी सेंटर बन गया है. यहां हर दिन सुबह से शाम तक जाम लग रहा है. इससे स्कूली बच्चों से लेकर हर तबका परेशान है.
क्यों हो रहा जाम : रांगाटांड़ से लेकर बरवाअड्डा तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. संयोग से सिटी सेंटर से बरटांड़ हो कर बरवाअड्डा जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण का काम तो लगभग हो चुका है. लेकिन सड़क किनारे नाला निर्माण का काम आधा-अधूरा है. खासकर माधुरी पैलेस के सामने यह काम अब तक अपूर्ण है. पिछले कुछ दिनों से यहां अंडर ग्राउंड पाइप डालने का काम चल रहा है. दिन में यह काम होने से बार-बार ट्रैफिक रोकना पड़ता है. इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है. साथ ही आधे सड़क पर मिट्टी व अन्य मलबा पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन