फिर बिजली-पानी संकट ने शहरवासियों को रुलाया

Updated at : 10 Feb 2019 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
फिर बिजली-पानी संकट ने शहरवासियों को रुलाया

डीवीसी में ब्रेक डाउन और लोकल फॉल्ट से हुई परेशानी धनबाद : डीवीसी का गोधर में ब्रेक डाउन हो जाने के बाद शुक्रवार को रात भर शहर के लोग बिजली के लिए तरसते रहे. किसी क्षेत्र में शनिवार की सुबह तो किसी जगह बिजली आते-आते शाम हो गयी. नया बाजार के सहायक अभियंता अमिताभ सोरेन […]

विज्ञापन

डीवीसी में ब्रेक डाउन और लोकल फॉल्ट से हुई परेशानी

धनबाद : डीवीसी का गोधर में ब्रेक डाउन हो जाने के बाद शुक्रवार को रात भर शहर के लोग बिजली के लिए तरसते रहे. किसी क्षेत्र में शनिवार की सुबह तो किसी जगह बिजली आते-आते शाम हो गयी. नया बाजार के सहायक अभियंता अमिताभ सोरेन ने बताया कि तीन जगह इंसुलेटर पंक्चर हो जाने के कारण उनके क्षेत्र में बिजली की परेशानी रही. भूली में शुक्रवार को देर रात डेढ़ बजे तक बिजली दे दी गयी थी. मनईटांड़, बैंक मोड़, पुराना बाजार में सुबह बिजली आयी.

हीरापुर के सहायक अभियंता श्याम पासवान ने बताया कि डीवीसी का ब्रेक डाउन तो था ही. उसके साथ कुछ लोकल फॉल्ट हो गया. इस कारण उनके इलाके में दोपहर तक बिजली आयी. दोपहर में झाडूडीह, बेकारबांध आदि इलाकों में बिजली आयी. लोगों का कहना है कि बिजली आने के थोड़ी देर बाद फिर कट गयी और फिर शाम सात बजे आयी. विशनपुर, जय प्रकाश नगर, बाबूडीह आदि इलाकों में सुबह बिजली आ गयी थी.

सरायढेला में कट-कट कर आती रही बिजली : गोधर में डीवीसी में ब्रेक डाउन होने से सरायढेला क्षेत्र तो बच गया, मगर लोकल फॉल्ट होने की वजह से सरायढेला के कई इलाकों में भी कट-कट कर बिजली आती रही. इस कारण सरायढेला क्षेत्र के लोग भी काफी परेशान रहे. नूतनडीह, चाणक्य नगर, कोलाकुसमा आदि इलाकों में रात भर बिजली का आना-जाना लगा रहा. इन इलाकों में ऊर्जा विभाग के पीएमसीएच फीडर से बिजली दी जाती है.

अभियंता श्याम पासवान ने बताया कि फीडर में खराबी आ जाने के कारण इन इलाकों में कट-कट कर बिजली आती-जाती रही. बताते चलें कि सरायढेला में डीवीसी के पाथरडीह फीडर से बिजली दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola