पति के मित्र ने किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

भूली : भूली डी ब्लॉक की 19 साल की एक युवती ने अपने पति के मित्र भूली डी ब्लॉक् सेक्टर 3 निवासी श्रीनिवास यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता ने भूली ओपी में दिये लिखित शिकायत पत्र में कहा है कि मेरे घर में मेरे सास-ससुर ननद और पति रहते हैं. मेरी सास […]

विज्ञापन

भूली : भूली डी ब्लॉक की 19 साल की एक युवती ने अपने पति के मित्र भूली डी ब्लॉक् सेक्टर 3 निवासी श्रीनिवास यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता ने भूली ओपी में दिये लिखित शिकायत पत्र में कहा है कि मेरे घर में मेरे सास-ससुर ननद और पति रहते हैं. मेरी सास और ननद राउरकेला में शादी के लिए चली गयी थी. पांच फरवरी को दिन के दो बजे मैं घर में अकेली थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेरे पति और ससुर अपनी ड्यूटी पुराना बाजार चले गये थे. तभी मेरे पति के दोस्त श्रीनिवास यादव (28) सेक्टर 3 निवासी ने दिन के ढाई बजे मेरे घर का दरवाजा खटखटा. मैंने कहा कि मेरे घर में कोई नहीं है तब वह बोला कि मुझे आपके पति मुकेश ने भेजा है कोई जरूरी काम है. पति के नाम पर दरवाजा खोली तो दरवाजा खोलने पर मैं पूछी कि क्या बात है.

इतने में उसने जबर्दस्ती एक हाथ से मेरा मुंह दबाकर दरवाजा बंद किया मेरे साथ मेरे साथ जबर्दस्ती करने लगा. उसने कहा कि तुम अगर मेरा बात नहीं मानी तो तुम्हारे पति का मर्डर कर देंगे. पति की जान का भय दिखाकर मेरे साथ बलात्कार किया तथा बोला कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारा पति जिंदा नहीं रहेगा. रात में जब मेरे पति घर आये तो मैंने सारी बात बतायी. मेरे पति ने फोन करके मेरी सास और ननद को बुलाया तब मैं हिम्मत करके आज थाना में लिखित आवेदन दे रही हूं. बैंक मोड़ इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola