बाघमारा/बरोरा/फुलारीटांड़ : बाघमारा से कांग्रेस ने किया चुनावी शंखनाद, कांग्रेस लाओ-देश बचाओ महारैली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 7:09 AM
बाघमारा/बरोरा/फुलारीटांड़ : कांग्रेस ने बाघमारा के माथाबांध में कांग्रेस लाओ-देश बचाओ महारैली के माध्यम से रविवार को झारखंड में चुनावी शंखनाद किया. भाजपा विधायक ढुलू महतो के गढ़ में आहूत रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी. मैदान को खचाखच भरा देख पार्टी के वरिष्ठ नेता काफी गद्गद दिखे. पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने […]
बाघमारा/बरोरा/फुलारीटांड़ : कांग्रेस ने बाघमारा के माथाबांध में कांग्रेस लाओ-देश बचाओ महारैली के माध्यम से रविवार को झारखंड में चुनावी शंखनाद किया. भाजपा विधायक ढुलू महतो के गढ़ में आहूत रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी. मैदान को खचाखच भरा देख पार्टी के वरिष्ठ नेता काफी गद्गद दिखे. पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह भीड़ गवाह है कि बाघमारा ही नहीं, पूरे देश में कांग्रेस की लहर है.
कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा. कहा कि किसान, दुकानदार, मजदूरों, बेरोजगारों, आम आदमी, व्यापारी व जनता को धोखा दिया गया है. जब चुनाव आता है तो भाजपा को राम मंदिर की याद आती है. दीवाली आती है तो एक दिया राम के नाम से जलायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










