धनबाद : तरुण हिंदू का 21 वां वार्षिकोत्सव. बोले रॉ के पूर्व अधिकारी आरएसएन सिंह, गद्दारों से देश को बचाना है तो एकजुट होना होगा

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : यदि हमें अपने देश को गद्दारों से बचाना है तो हमें एकजुट होना होगा. देश में राष्ट्रवादी सरकार का हाथ मजबूत करना होगा. यह कहना है खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व अधिकारी आरएसएन सिंह का. वह रविवार को शिशु मातृ मंगल परिसर सरायढेला में तरुण हिंदू के 21वें वार्षिकोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि […]

विज्ञापन
धनबाद : यदि हमें अपने देश को गद्दारों से बचाना है तो हमें एकजुट होना होगा. देश में राष्ट्रवादी सरकार का हाथ मजबूत करना होगा. यह कहना है खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व अधिकारी आरएसएन सिंह का. वह रविवार को शिशु मातृ मंगल परिसर सरायढेला में तरुण हिंदू के 21वें वार्षिकोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि दो शक्तियां देश को बर्बाद करने में तुली है.
पहला जेहादी और दूसरा समाजवादी. ये दोनों शक्तियां बहुत दिनों से हमारे देश को पूरी तरह से बर्बाद करने में लगी है. अब इनके साथ चर्च भी मिल गया है. अब समय आ गया है कि भारतीय राष्ट्रवादी हिंदू इसे समझें और इनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने दे. हिंदू संगठन ऐसी ताकतों से लड़ने के लिए राष्ट्र प्रेमियों को जागृत करें.
श्री सिंह ने एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस) बिल को सही ठहराते हुए इसे देश हित में बहुत ही जरूरी कदम बताया. भारत को विदेशी इस्लामिक, देश के गद्दारों और चाइना जैसे मुल्कों से खतरों के प्रति आगाह किया. उन्होंने देश में राष्ट्रवादी सरकार को जिताने की अपील की.
निकाली गयी शोभा यात्रा : कार्यक्रम स्थल शिशु मातृ मंगल परिसर सरायढेला से जुलूस निकाला गया. सजे रथ में स्वामी विवेकानंद जी की आदमकद प्रतिमा रखी गयी थी. उसके पीछे केसरिया झंडा लिये सैकड़ों लोग चल रहे थे. हिंदुओं एक हो, शत्रुओं से लोहा लो, गंगा को प्रदूषित करना बंद करो, गौ हत्या बंद करो, हिंदू बनो, हिंदू बनाओ आदि नारे लग रहे थे. जुलूस सरायढेला थाना मोड़ से वापिस कार्यक्रम स्थल पहुंचा.
इनकी भूमिका : कार्यक्रम का संचालन बप्पा सरकार ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुंभकार, दीपक चौधरी,उज्ज्वल बनर्जी, कपिल देव पांडेय, धर्मजीत चौधरी, प्रभात सिंह, श्रीमती हेना दास, आशा मिश्र, जयंत दत्त, रामानंद, लक्ष्मण महतो, मधु हरिजन, नंद दुलाल सेनगुप्ता, श्याम सिंह, ललन सिंह, महेश रजवार, गंगा नारायण सिंह, शंकर चौधरी, राजेश विश्वकर्मा, रतन महतो, रवि दत्ता, महादेब कुंभकार, मृत्युंजय सिंह, कमलेश सिंह, रमेश रितोलिया आदि की महत्वपूर्ण भूमिका था. निरसा से झारखंड के पूर्व मंत्री श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता भी उपस्थित थीं.

रों से देश को बचाना है तो एकजुट होना होगा

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola