धनबाद : नोटा के पक्षधर वोटरों से संपर्क साधेगा संघ, समन्वय की बैठक में स्वयंसेवकों को मिला निर्देश
धनबाद : तीन राज्यों में भाजपा की पराजय के बाद आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने भाजपा के पक्ष में लामबंदी तेज कर दी है. संगठन ने ऐसे मतदाताओं को पकड़ने का निर्णय लिया है जो मोदी सरकार से नाराज हैं तो कांग्रेस से भी दु:खी हैं. रविवार को […]
धनबाद : तीन राज्यों में भाजपा की पराजय के बाद आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने भाजपा के पक्ष में लामबंदी तेज कर दी है. संगठन ने ऐसे मतदाताओं को पकड़ने का निर्णय लिया है जो मोदी सरकार से नाराज हैं तो कांग्रेस से भी दु:खी हैं.
आपके शहर में
रविवार को जगजीवन नगर स्थित आरएसएस कार्यालय में समन्वय की बैठक हुई जिसमें धनबाद और बोकारो जिले के संघ परिवार की अनुषंगी इकाइयों के बड़े चेहरे उपस्थित थे. बैठक में आरएसएस के प्रांत प्रमुख रवि शंकर, प्रांत के सह कार्यवाह संजय कुमार, सह प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा और विभाग संचालक केशव हड़ोदिया ने उपस्थित तमाम लोगों को विचार मंत्र दिया.
भाजपा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारती विद्यार्थी परिषद, एकल अभियान के पदाधिकारियों को भाजपा के पक्ष में माहौल बनानेे के लिए निर्देश दिया गया. संघ के पदाधिकारियों का साफ कहना था कि मोदी सरकार हर क्षेत्र में अच्छा कर रही है. विपक्ष के नकारात्मक माहाैल को सकारात्मक बनाएं. जनता को यह समझाएं कि एक तरफ राष्ट्रवाद को समर्पित विचार समूह है तो दूसरी तरफ अवसरवादियों का जमावड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए