ePaper

व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाला नवादा से पकड़ाया

Updated at : 21 Jan 2019 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाला नवादा से पकड़ाया

धनबाद-धनसार : नवादा जिला के पकड़ीवर्मा थाना, डोला गांव के निवासी अनिल चौरसिया से एक लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले युवक नवलेश कुमार (20), पिता दयानंद पासवान पकड़ीवर्मा नवादा को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रविवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 17 जनवरी को वह […]

विज्ञापन
धनबाद-धनसार : नवादा जिला के पकड़ीवर्मा थाना, डोला गांव के निवासी अनिल चौरसिया से एक लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले युवक नवलेश कुमार (20), पिता दयानंद पासवान पकड़ीवर्मा नवादा को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
रविवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 17 जनवरी को वह अपनी ससुराल मनईटांड़ कुम्हारपट्टी आया था. उसी दिन शाम को उनसे फोन कर एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी. फोन करने वाले ने कहा कि अगर पैसे नहीं दोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा.
पहला दिन फोन आने पर अनिल चौरसिया ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया. अगली सुबह 18 जनवरी को फिर से उनके मोबाइल पर फोन आया और उनसे रंगदारी मांगी गयी. मामले की गंभीरता को देख कर अनिल ने मामले की शिकायत धनसार थाना में की. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी जांच कर आरोपी युवक को नवादा उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
पूर्व से कर रहा था प्लानिंग : आरोपी नवलेश कुमार बहुत दिनों से ही अनिल चौरसिया अपने जाल में फंसाने की योजना बना रखी थी. उसने पुलिस को बताया कि अनिल की किराना और शृंगार की दुकान है. उनकी दोनों दुकान बहुत ज्यादा चलती है. उसी कारण से उनसे रंगदारी मांगी थी. बताया कि उसने सोचा कि डराने से पैसे आराम से मिल जायेंगे.
खेत में छिपाया था फोन
लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार ने बताया कि जिस फोन से नवलेश ने रंगदारी की मांग की थी. उस फोन को उसने खेत में छिपा कर रखा था. वह उससे फोन कर रंगदारी मांगता और फिर फोन को खेत में छिपा देता. पुलिस जब उसके नंबर के सहारे उस तक पहुंची तो युवक के पास फोन नहीं मिला. मगर पुलिस हिरासत में लेने के बाद उसने पूरी सच्चाई बतायी. डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि नवलेश पासवान इससे पहले भी नवादा में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola