धनबाद के रेल यात्रियों को अब बर्थ पर मिलेगा पिज्जा

धनबाद : धनबाद स्टेशन से खुलने व गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को अब पिज्जा और बर्गर भी खाने को मिलेंगे. ट्रेनों में खाने की आपूर्ति कराने वाले आइआरसीटीसी ने पिज्जा-बर्गर बनाने वाली कंपनियों से करार किया है. इससे धनबाद से खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस हो या दूरंतो या हमसफर, सभी ट्रेनों के यात्री अब […]
धनबाद : धनबाद स्टेशन से खुलने व गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को अब पिज्जा और बर्गर भी खाने को मिलेंगे. ट्रेनों में खाने की आपूर्ति कराने वाले आइआरसीटीसी ने पिज्जा-बर्गर बनाने वाली कंपनियों से करार किया है.
इससे धनबाद से खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस हो या दूरंतो या हमसफर, सभी ट्रेनों के यात्री अब अपनी सीट पर पिज्जा-बर्गर ऑर्डर कर मंगा सकते हैं. आइआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सर्विस को बढ़ावा देने के लिए इस मेन्यू को एड किया है. इससे डोमिनोज को भी जोड़ा गया है. इसमें डोमिनोज के स्टोर में व्यंजनों के दाम पर ही व्यंजन उपलब्ध कराये जायेंगे.
ऐसे बुक करायें खाना : यात्री अपना मनपसंद खाना वेबसाइट डब्ल्यूडडब्ल्यूडब्ल्यू. इकैटरिंग.आइआरसीटीसी.को.इन पर बुक करा सकते हैं. इस साइट पर जाने के बाद यात्रियों को अपना पीएनआर नंबर डालना होगा.
इसके बाद आगे व्यंजनों की लिस्ट व कैटरिंग सर्विस की जानकारी आयेगी. इसमें मूल्य भी अंकित होगा. यात्री सफर के दौरान अपनी इच्छा अनुसार खाना व पिज्जा-बर्गर ऑर्डर कर सकते हैं और ट्रेन जैसे ही धनबाद स्टेशन पर पहुंचेगी वैसे ही कैटरिंग सर्विस के स्टाफ सीट पर व्यंजन उपलब्ध करायेंगे और वहीं राशि लेंगे. इससे यात्रियों को खाने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर कर फूड प्लाजा व अन्य जगहों पर भटकना नहीं पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




