धनबाद : पूर्व प्रेमिका ने पति व दोस्त के साथ मिल कर की थी हत्या, दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

घटना में शामिल पति अब तक फरार, मोबाइल से मिला सुराग धनबाद : पूर्व प्रेमी की हत्या में छाया कुमारी व उसके एक दोस्त नयन बाउरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि हत्या में शमिल उसका पति राहुल दुबे फरार है. सिटी एसपी पीयूष पांडेय ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया […]
विज्ञापन
घटना में शामिल पति अब तक फरार, मोबाइल से मिला सुराग
धनबाद : पूर्व प्रेमी की हत्या में छाया कुमारी व उसके एक दोस्त नयन बाउरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि हत्या में शमिल उसका पति राहुल दुबे फरार है. सिटी एसपी पीयूष पांडेय ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 28 दिसंबर को गोशाला ओपी अंतर्गत बंद बालू बैंकर आठ नंबर जोड़िया के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था.
पुलिस अनुसंधान में युवक की पहचान हेट कांड्रा बीजी धौड़ा निवासी बैजनाथ महतो के रूप में हुई थी. शव की पहचान होने के बाद मृत्क की मां कौशल्या देवी ने छाया व उसके पति राहुल दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. छाया व उसके परिवार से कड़ी पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो पाया.
क्यों हुई हत्या : सिटी एसपी ने बताया कि बैजनाथ छाया कुमारी का पूर्व प्रेमी था. शादी के बाद छाया ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था. मगर बैजनाथ उसके साथ संबंध में रहना चाहता था. इसको लेकर वह छाया को ब्लैकमेल कर रहा था.
उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था. इस बात की जानकारी छाया के पति राहुल दुबे को भी थी. छाया ने फोन करके बैजनाथ को बुलाया और तीनों ने मिलकर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. बैजनाथ के साथ मारपीट भी की गयी. इस दौरान बैजनाथ ने काफी संघर्ष किया, मगर तीनों के हाथ नहीं बच पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










