ePaper

8-9 की हड़ताल को सफल बनायेंगे : पप्पू

Updated at : 28 Dec 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
8-9 की हड़ताल को सफल बनायेंगे : पप्पू

केंदुआ : संयुक्त मोर्चा द्वारा आहूत आठ-नौ जनवरी की हड़ताल को बीसीकेयू अपने दम पर सफल बनायेगी, लेकिन संयुक्त मोर्चा से अलग रहेगी. यह बात बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू ने गुरुवार को गोधर में पत्रकार वार्ता में कही. सीटू के संयुक्त मोर्चा में शामिल होने के बावजूद बीसीकेयू द्वारा संयुक्त मोर्चा से […]

विज्ञापन
केंदुआ : संयुक्त मोर्चा द्वारा आहूत आठ-नौ जनवरी की हड़ताल को बीसीकेयू अपने दम पर सफल बनायेगी, लेकिन संयुक्त मोर्चा से अलग रहेगी. यह बात बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू ने गुरुवार को गोधर में पत्रकार वार्ता में कही.
सीटू के संयुक्त मोर्चा में शामिल होने के बावजूद बीसीकेयू द्वारा संयुक्त मोर्चा से अलगाव के सवाल पर पप्पू ने कहा कि एनसीडब्ल्यू-10 के समझौता में सीटू या अन्य संगठनों ने जो फैसला किया, उसमें मजदूरों का शोषण करने व प्रबंधन के हितों का ध्यान रखने का कार्य किया है.
संघर्ष करने वाले नेता को देंगे तरजीह
वहीं बीसीकेयू केंद्रीय सचिव हलधर महतो ने कहा कि भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ आगामी आठ-नौ जनवरी की हड़ताल को सफल बनाने के लिए बीसीकेयू अपना पूरा दम-खम लगा देगी. प्रेसवार्ता में निताई महतो, सुभाष प्रसाद सिंह, बिंदा पासवान, शेख रहीम, नंदलाल महतो, भूषण महतो, इम्तियाज अली, सूरज महतो, कार्तिक महतो आदि भी थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola