धनबाद : धनबाद क्लब में फैशन शो, सांता ने बच्चों के बीच बांटे केक, टॉफी व खिलौने, मॉडलों ने किया कैटवाक, बच्चों ने मस्ती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : धनबाद क्लब में मंगलवार को फैशन शो की धूम रही. सर्द रात में रैंप पर मॉडल उतरे और कैटवाक कर फैशन की नुमाइश की. इस दौरान क्लब मेंबर के बच्चों ने भी धमाल मचाया. रैंप पर कैटवाक कर खूब मनोरंजन किया. कार्यक्रम में सांता क्लॉज की इंट्री से माहौल और खुशनुमा बन गया. […]
विज्ञापन
धनबाद : धनबाद क्लब में मंगलवार को फैशन शो की धूम रही. सर्द रात में रैंप पर मॉडल उतरे और कैटवाक कर फैशन की नुमाइश की. इस दौरान क्लब मेंबर के बच्चों ने भी धमाल मचाया. रैंप पर कैटवाक कर खूब मनोरंजन किया. कार्यक्रम में सांता क्लॉज की इंट्री से माहौल और खुशनुमा बन गया.
सांता ने क्रिसमस सांग गाते हुए बच्चों के बीच टॉफी, केक व खिलौने बांटे. कार्यक्रम की शुरुआत मैक्स लर्निंग ट्री स्कूल के बच्चों ने डांस के साथ की. इसके बाद धनबाद क्लब व आइआइएफटी की ओर से आयोजित फैशन शो शुरू हुआ.
इसमें एथनिक और वेस्टर्न फैशन का अनोखा संगम दिखा. निदेशक सैफ अख्तर ने बताया कि आइआइएफटी के फैशन डिजाइनर इशरत खान, सुप्रिया रानी की देखरेख में एथनिक और वेस्टर्न ड्रेस डिजाइन किये गये थे. कार्यक्रम के आयोजन में क्लब के सचिव संजीव वियोत्रा, वरीय उपाध्यक्ष वाइएन नरूला सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय थे.
रैंप पर उतरे झारखंड के मॉडल
रैंप पर झारखंड के मॉडल्स को भी मौका दिया गया. फराज अनवर, कोमल जायसवाल, गौरव पांडेय, आदित्य, अाभा पटेल, काजल प्रसाद, सानिया खान, मधुमिता सोरेन, अमन तुलस्यान, सृष्टि शर्मा, रीता बट्टा, किया सिंह, अन्वेषा, शारदा गिरि, इशिका सिंह ने कैटवाक कर दर्शकों की वाहवाही लूटी.
प्रतियोगियों में तन्नू सिंह, दिशा विश्वास, पूजा सिंह, श्वेता कुमारी, भूमिका खत्री, सृष्टि श्रीवास्तव, प्रतीति तिवारी, निखत फिरदौस, आशा कौशल, नेहा सहानी, नीशू निशांत, खुशबू कुमारी, नेहा रानी, शानू परवीन, आजमी खान, नेहा सिंह, रानी परवीन, रबिया, मिठू अग्रवाल, कविता कुमारी, पूजा कुमार ने भी परफॉर्म किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन