झरिया : झरिया में बाइकर्स ने महिला से दिनदहाड़े झपटे डेढ़ लाख

Updated:
विज्ञापन

झरिया : झरिया मेन रोड बकरीहाट मोड़ के समीप बाइक सवार दो उचक्कों ‌ने सोमवार विद्युत विभाग के कर्मी राज किशोर चौधरी की पत्नी से थैला में रखे डेढ़ लाख रुपये झपट कर भाग निकले. इस दौरान राज किशोर की पत्नी बाइक की चपेट में आने से घायल हो गयी. घटना के बाद पीड़ित श्री […]

विज्ञापन
झरिया : झरिया मेन रोड बकरीहाट मोड़ के समीप बाइक सवार दो उचक्कों ‌ने सोमवार विद्युत विभाग के कर्मी राज किशोर चौधरी की पत्नी से थैला में रखे डेढ़ लाख रुपये झपट कर भाग निकले. इस दौरान राज किशोर की पत्नी बाइक की चपेट में आने से घायल हो गयी.
घटना के बाद पीड़ित श्री चौधरी ने झरिया थाना में शिकायत की. शिकायत में श्री चौधरी ने कहा कि वह अभी देवघर में बिजली कर्मी है. पहले झरिया में पदस्थापित थे. पैसा निकालने बिहार बिल्डिंग स्थित एसबीआइ बैंक ( झरिया शाखा) पत्नी के साथ आया था. डेढ़ लाख रुपये की निकासी कर थैला में रखा.
फिर अपनी पत्नी व बच्ची के साथ झरिया बजार की ओर जा रहे थे. जैसे ही वह बकरीहाट मोड़ के समीप पहुंचे, विपरीत दिशा से एक काले रंग ‌की बाइक पर सवार दो युवक आये और उनकी पत्नी के हाथ से रुपये से भरा थैला झपट कर भाग निकले. जब-तक वह कुछ समझ पाते, बाइक सवार तेज रफ्तार में कतरास मोड़ की ओर चले गये.
उन्होंने बताया कि जब युवक पत्नी के हाथ से थैला झपटे, उनकी पत्नी थैला छोड़ नहीं रही थी. तभी उन्होंने उसे जोर का झटका दे दिया. उससे वह बाइक की चपेट में ‌आ कर गिर पड़ी. सूचना पाकर झरिया इंस्पेक्टर रणधीर कुमार गश्ती दल के साथ घटनास्थल पहुंचे. इस सबंध में इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.
अपराधियों ने पावर प्लांट कर्मी से नगदी व मोबाइल लूटा
जोड़ापोखर. थाना क्षेत्र की सेल जीतपुर कोलियरी के डीजी पावर प्लांट में रविवार की रात आधा दर्जन अपराधियों ने धावा बोल दिया. ऑपरेटर निजाम अंसारी को हथियार का भय दिखा प्लांट का गेट खुलवाया और दो हजार रुपये नकद तथा दो मोबाइल लूट लिये.
सूचना मिलने पर निजी सुरक्षा गार्ड व टाउन डिपार्टमेंट अधिकारी बबलू चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. निजाम अंसारी ने बताया कि वह रात पाली में ड्यूटी पर था. बबलू चौधरी ने जोड़ापोखर थाने में लिखित शिकायत की है. थाना प्रभारी सत्यम कुमार बताया कि जांच चल रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola