धनसार : पति समेत 10 पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी

Updated at : 15 Dec 2018 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
धनसार :  पति समेत 10 पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी

धनसार : धनसार थाना क्षेत्र पतराकुल्ही निवासी नितल कुमारी ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर अपने पति सहित उसके परिवार के 10 सदस्यों पर मामला दर्ज कराया है. नितल की शादी कुस्तौर के दीपक कुमार पासवान के साथ 2016 को हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग पति दीपक पासवान […]

विज्ञापन
धनसार : धनसार थाना क्षेत्र पतराकुल्ही निवासी नितल कुमारी ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर अपने पति सहित उसके परिवार के 10 सदस्यों पर मामला दर्ज कराया है. नितल की शादी कुस्तौर के दीपक कुमार पासवान के साथ 2016 को हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग पति दीपक पासवान की नौकरी के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे.
उसमें असमर्थता जतायी तो ससुराल के लोग एक दिसंबर 2018 को नितल एवं उसके मायके के लोगों के साथ भी मारपीट की. घटना के बाद भुक्तभोगी ने पति दीपक कुमार पासवान, ससुर सागर पासवान, सास गिरिजा देवी, संजु देवी, बिंदु देवी, ज्योति देवी, पुष्पा देवी, नीतू देवी, प्रेम कुमार, विवेक कुमार के खिलाफ धनसार थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola