अधिवक्ता, डॉक्टर व बीएसएफ अधिकारी से मारपीट, कट्टा चमकाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2018 4:55 AM

विज्ञापन

धनबाद : सरायढेला थाना क्षेत्र की नूतनडीह को-ऑपरेटिव कॉलोनी में दीपावली की रात सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राम नारायण सिंह (61) व उनके भतीजे विशाल के साथ कट्टा दिखा कर मारपीट की गयी. दो हजार रुपये व घड़ी ले ली गयी. रास्ते से गुजर रहे बीएसएफ के एक अधिकारी व एक चिकित्सक के साथ भी […]

विज्ञापन
धनबाद : सरायढेला थाना क्षेत्र की नूतनडीह को-ऑपरेटिव कॉलोनी में दीपावली की रात सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राम नारायण सिंह (61) व उनके भतीजे विशाल के साथ कट्टा दिखा कर मारपीट की गयी. दो हजार रुपये व घड़ी ले ली गयी. रास्ते से गुजर रहे बीएसएफ के एक अधिकारी व एक चिकित्सक के साथ भी मारपीट की गयी.
आरोप है कि छोटू समेत अन्य 10-15 युवक दुर्गा मंदिर किराना दुकान के पास खड़े थे. अधिवक्ता अपने भतीजे के साथ कार से धनबाद स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. रात के साढ़े 10 बजे छोटू समेत अन्य ने रास्ते पर रोक कर 50 हजार रुपये की मांग की. भय से उन्होंने दो हजार रुपये दे दिये. शेष 48 हजार रुपये कल तक नहीं मिलने पर जान मारने की धमकी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola