धनबाद : ब्यूटी पार्लर से महिला का पर्स गायब, दो हिरासत में
Updated at : 02 Nov 2018 9:51 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : हीरापुर के एक ब्यूटी पार्लर से धैया रानीबांध निवासी श्यामा पाठक का पर्स गायब हो गया. मामले की शिकायत महिला ने धनबाद थाना में की है. पुलिस ने पार्लर संचालिका व उसके एक महिला सहकर्मी को हिरासत में रखा है. पीड़िता श्यामा पाठक के अनुसार बुधवार की शाम वह हीरापुर स्थित ब्यूटी पार्लर […]
विज्ञापन
धनबाद : हीरापुर के एक ब्यूटी पार्लर से धैया रानीबांध निवासी श्यामा पाठक का पर्स गायब हो गया. मामले की शिकायत महिला ने धनबाद थाना में की है. पुलिस ने पार्लर संचालिका व उसके एक महिला सहकर्मी को हिरासत में रखा है. पीड़िता श्यामा पाठक के अनुसार बुधवार की शाम वह हीरापुर स्थित ब्यूटी पार्लर गयी थी. चेहरे का मसाज कराने के दौरान उन्होंने अपना पर्स सामने टेबल पर रखा दिया. पर्स में एक सोने की चेन, पांच हजार रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और दूसरे अन्य कागजात थे.
बताया कि मसाज के दौरान उनकी आंख बंद थी. जब उनकी आंख खुली तो देखा कि उनका पर्स वहां नहीं है. पार्लर संचालिका से पूछने पर उसने इस मामले में अनिभज्ञता जतायी. इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत धनबाद थाना में कर दी. पुलिस दोनों से पूछ-ताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




