झरिया : सब्जी बगान व छलछलियां में मुआयना करने पहुंची टीम

Updated:
विज्ञापन

लोदना : झरिया सब्जी बगान व लोदना खेलान धौड़ा में रविवार को धनबाद मलेरिया विभाग की टीम रमेश सिंह के नेतृत्व में पहुंची. सब्जी बगान निवासी राजीव रंजन गुप्ता व खेलान धौड़ा के अनिल राम , चौकीदार रामबालक पासवान के परिजनों की जांच की. साथ ही नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. टीम द्वारा […]

विज्ञापन
लोदना : झरिया सब्जी बगान व लोदना खेलान धौड़ा में रविवार को धनबाद मलेरिया विभाग की टीम रमेश सिंह के नेतृत्व में पहुंची. सब्जी बगान निवासी राजीव रंजन गुप्ता व खेलान धौड़ा के अनिल राम , चौकीदार रामबालक पासवान के परिजनों की जांच की. साथ ही नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. टीम द्वारा लोगों को मलेरिया जैसी बीमारी से बचाव करने के उपाय बताये गये. मौके पर दिलीप ठाकुर, उत्तम कुमार सिंह आदि थे.
सीएस के लेटर के बाद भी सफाई नहीं हुई
सिविल सर्जन ने डेंगू के संभावित इलाकों में फागिंग के लिए नगर निगम को पत्र लिखा था. सीएस का कहना है कि लेटर के बावजूद निगम ने इस इलाकों में फागिंग नहीं करायी जा सकी. जिन इलाकों में मच्छर का प्रकोप है, वहां काफी गंदगी है. लोगों का भी कहना है कि इन इलाकों में साफ-सफाई नहीं होती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola