दो बड़े ज्वेलर्स के यहां आयकर सर्वे, बैंक मोड़ स्थित चेतन ऑरनामेंट्स एवं ज्वेल ज्योति में बड़े पैमाने पर मिला सोना-चांदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : आयकर विभाग ने दीपावली से पूर्व शहर के दो बड़े ज्वेलरी शॉप में सर्वे शुरू किया. इस दौरान भारी पैमाने पर सोना, चांदी मिलने की सूचना है. गुरुवार को दोपहर बाद धनबाद परिक्षेत्र के संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज टू पीके विश्वास के नेतृत्व में बैंक मोड़ स्थित चेतन ऑरनामेंट्स एवं जेवल ज्योति में […]
विज्ञापन
धनबाद : आयकर विभाग ने दीपावली से पूर्व शहर के दो बड़े ज्वेलरी शॉप में सर्वे शुरू किया. इस दौरान भारी पैमाने पर सोना, चांदी मिलने की सूचना है. गुरुवार को दोपहर बाद धनबाद परिक्षेत्र के संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज टू पीके विश्वास के नेतृत्व में बैंक मोड़ स्थित चेतन ऑरनामेंट्स एवं जेवल ज्योति में सर्वे शुरू हुआ.
सर्वे के दौरान ज्वेल ज्योति प्रतिष्ठान में सोना का भारी स्टॉक मिले हैं. देर रात तक सोना एवं चांदी का वजन एवं मूल्यांकन जारी था. सूत्रों के अनुसार यहां करोड़ों रुपये मूल्य का सोना मिला है. इसका स्टॉक से मिलान किया जा रहा है.
आयकर अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से तत्काल इंकार कर रहे हैं. ज्वेल ज्योति सोना का होल सेल डिस्ट्रीब्यूटर है. यहां भारी मात्रा में नकद राशि जो लगभग 10 लाख से भी अधिक है, के मिलने की सूचना है. सर्वे कार्य शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










