जमाडा कर्मियों ने पूजा में पानी बंद करने की दी धमकी, की नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन

जोड़ापोखर : जमाडाकर्मियों की बैठक जामाडोबा वाटर बोर्ड प्रांगण में सोमवार को हुई. इस दौरान कर्मियों ने प्रदर्शन कर जमाडा एमडी के खिलाफ नारेबाजी की. एटक के महामंत्री विनोद मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार व जमाडा प्रबंधक कर्मियों के खिलाफ वादाखिलाफी करते हैं. बार-बार जमाडा कर्मियों से समझौता कर उनके 40 माह के बकाया […]

विज्ञापन
जोड़ापोखर : जमाडाकर्मियों की बैठक जामाडोबा वाटर बोर्ड प्रांगण में सोमवार को हुई. इस दौरान कर्मियों ने प्रदर्शन कर जमाडा एमडी के खिलाफ नारेबाजी की. एटक के महामंत्री विनोद मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार व जमाडा प्रबंधक कर्मियों के खिलाफ वादाखिलाफी करते हैं. बार-बार जमाडा कर्मियों से समझौता कर उनके 40 माह के बकाया वेतन को नहीं देते है.
आंदोलन करने पर पांच माह का वेतन भुगतान करने का आश्वासन देते हैं. कर्मियों ने निर्णय लिया है कि राज्य सरकार के क्रमिक अवकाश के दिन जमाडा कर्मी भी काम नहीं करेंगे. जिले की जलापूर्ति व्यवस्था ठप करेंगे. 10 अक्तूबर को सरकारी छुट्टी है.
जमाडा कर्मी भी छुट्टी पर रहेंगे. दुर्गा पूजा में भी चार दिनों की छुट्टी में रहेंगे. छुट्टी के दिन पूरे जिले का पानी बंद रहेगा. श्री मिश्रा ने कहा कि जमाडा के एमडी व उपायुक्त हमारी मांगों को सुनने को तैयार नहीं हैं. बैठक में असलम खान, रामजी साह, मनोज कुमार यादव, महेंद्र राम, रामाशीष, विक्रमा दास, राम प्रवेश सिंह, सुरेंद्र लाल आदि थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola