थानेदार के बेटे ने व्यवसायी से की मारपीट, होंडा सिटी कार को तोड़ा
Updated at : 04 Oct 2018 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : बलियापुर थानेदार रामेश्वर उपाध्याय के बेटे व उसके दोस्तों ने बुधवार की रात लगभग 11 बजे सिटी सेंटर के समीप होंडा सिटी कार सवार पूनम इंपोरियम (सरायढेला) के मालिक विजय तुलस्यान के साथ मारपीट की. उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. मोबाइल छीनकर भाग निकले. व्यवसायी की सूचना पर धनबाद थाना की पुलिस […]
विज्ञापन
धनबाद : बलियापुर थानेदार रामेश्वर उपाध्याय के बेटे व उसके दोस्तों ने बुधवार की रात लगभग 11 बजे सिटी सेंटर के समीप होंडा सिटी कार सवार पूनम इंपोरियम (सरायढेला) के मालिक विजय तुलस्यान के साथ मारपीट की. उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. मोबाइल छीनकर भाग निकले. व्यवसायी की सूचना पर धनबाद थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानेदार के बेटे अमित व उसके दोस्तों को धर दबोचा.धनबाद थाना में दोनों पक्ष जुटे थे.
पत्नी के साथ थे व्यवसायी : विजय तुलस्यान अपने सरायढेला स्थित पूनम इंपोरियम नामक प्रतिष्ठान बंद कर रात के लगभग 11 बजे होंडा सिटी कार से अपनी पत्नी के साथ सिटी सेंटर के समीप स्थित गार्डेन सिटी के अपने फ्लैट में जा रहे थे. डीसी आवास से पहले जैसे ही उन्होंने अपनी कार को मोड़ा तो सामने सेे आ रही रही पल्सर बाइक कार के पिछले हिस्से से टकरा गयी.
बाइक सवार दोनों युवक गिर गये. विजय अपनी कार से उतरे और बेटा कहकर दोनों को उठाया. जवाब में युवक गाली-गलौज करते हुए कार में तोड़फोड़ करने लगे. कार सवार व्यवसायी की पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया. व्यवसायी ने अपनी पत्नी को फ्लैट जाने को कहा. नशे में धुत दोनों युवक कुछ सुनने को तैयार नहीं थे. कार पर पत्थर व लात मारते रहे. व्यवसायी ने फोन करने की कोशिश की तो उनका फोन ले लिया. पीछे से एक बाइक से आये युवक भी व्यवसायी से भिड़ गये. भयवश व्यवसायी चुप रहे.
थानेदार ने माफी मांगी, देर रात हुई सुलह : व्यवसायी की पत्नी ने अपने परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी. धनबाद थानेदार अशोक कुमार सिंह को फोन पर जानकारी दी गयी.
धनबाद थाना का गश्ती दल आया. बलियापुर थानेदार के बेटे अपने दोस्तों के साथ पुलिस गश्ती दल से भी भिड़ गये. भला-बुरा कहने लगे. इसके बाद तीनों युवक बाइक से ऑफिसर्स कॉलोनी की ओर से चले गये. पुलिस पीछा कर ऑफिसर्स कॉलोनी के घर से थानेदार के बेटे के साथ एक युवक को पकड़ थाना लायी.
धनबाद थाना में बलियापुर थानेदार रामेश्वर उपाध्याय खुद पहुंच गये हैं. उन्होंने अपनी बेटे की गलती के लिए व्यवसायी से माफी मांगी है. मामले को तूल नहीं देने का आग्रह कर रहे हैं. धनबाद थानेदार ने कहा कि युवकों ने नशे में धुत होकर व्यवसायी के साथ मारपीट की है. उनकी गाड़ी को तोड़ दिया है. पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया है. व्यवसायी की शिकायत के बाद कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




