झरिया : महिला से दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Updated at : 26 Sep 2018 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
झरिया : महिला से दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

झरिया : पोद्दारपाड़ा में सोमवार रात एक महिला से दुष्कर्म की घटना घटी. झरिया पुलिस ने चिल्ड्रेन पार्क निवासी आरोपी गोपाल पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. घटना के संबंध में पीड़िता ने झरिया थाना में लिखित शिकायत की. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति सोमवार को […]

विज्ञापन

झरिया : पोद्दारपाड़ा में सोमवार रात एक महिला से दुष्कर्म की घटना घटी. झरिया पुलिस ने चिल्ड्रेन पार्क निवासी आरोपी गोपाल पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. घटना के संबंध में पीड़िता ने झरिया थाना में लिखित शिकायत की. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति सोमवार को निजी काम से बाहर गये थे.

इसी का फायदा उठाकर गोपाल पांडेय उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया. वहीं, पीड़िता के पति ने बताया कि आरोपी उनका पूर्व परिचित है. दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना-जाना था. शिकायत के आलोक में पुलिस ने आरोपी व पीड़िता के मोबाइल की सीडीआर निकाल कर जांच की. दूसरी ओर, आरोपी गोपाल पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय ने पुलिस को बताया कि आरोप लगाने वाले परिवार को उन्होंने झरिया में शरण दी थी. परिवार ने उनसे करीब ढाई लाख रुपये उधार लिया था. जब पैसे वापस करने को कहा, तो दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर फंसा दिया.

लड़की ने बेहोशी की हालत में बयान दिया है. इस कारण से इसे प्रथम दृष्ट्या सही नहीं माना जा सकता है. पुलिस गहराई से मामले की जांच–पड़ताल कर रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

पीयूष पांडेय, सिटी एसपी, धनबाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola