बच्ची से दुष्कर्म करनेवाले को उम्रकैद 31 जुलाई, 16 की है घटना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2018 3:56 AM
धनबाद : आठ वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश पीयूष कुमार की अदालत ने सजा सुनायी. कालूबथान निवासी जेल में बंद हेमंत हेंब्रम को पोक्सो एक्ट की धारा छह में दोषी पाकर आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी गयी. जुर्माना की राशि पीड़िता को […]
धनबाद : आठ वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश पीयूष कुमार की अदालत ने सजा सुनायी. कालूबथान निवासी जेल में बंद हेमंत हेंब्रम को पोक्सो एक्ट की धारा छह में दोषी पाकर आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी गयी. जुर्माना की राशि पीड़िता को दी जायेगी. अपर लोक अभियोजक ओमप्रकाश तिवारी ने सजा की बिंदु पर बहस की. 31 जुलाई, 16 को दोपहर दो बजे हेमंत पीड़िता को अपनी साइकिल पर बैठाकर फुटबाल ग्राउंड की झाड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया. पीड़िता के परिजन खोजते हुए जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो आरोपी भागने लगा.
लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. बच्ची बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़ी हुई थी. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. केस के आइओ ने 18 अक्तूबर 16 को चार्जशीट दायर की थी. अदालत ने 19 जनवरी, 17 को आरोपी के खिलाफ आरोप तय कर केस का विचारण शुरू किया था. अभियोजन ने सात गवाहों की गवाही करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










