उपेंद्र सिंह गोलीकांड में चचेरे भाई सिंटू ने किया सरेंडर, जेल गया

धनबाद : रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह पर गोलियों से हमला करने के मामले में आरोपी उसके चचेरे भाई देवव्रत सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. सिंटू को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूछताछ के लिए सिंटू को रिमांड करेगी. सिंटू पर उपेंद्र की रेकी […]
धनबाद : रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह पर गोलियों से हमला करने के मामले में आरोपी उसके चचेरे भाई देवव्रत सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. सिंटू को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूछताछ के लिए सिंटू को रिमांड करेगी. सिंटू पर उपेंद्र की रेकी कर शूटरों को बताने का आरोप है. मामले में सिंटू का बड़ा भाई प्रियव्रत सिंह उर्फ पिंटू सिंह व ऋतिक खान जेल में है. पुलिस जेल में बंद प्रिस खान को भी केस में रिमांड कर ली है. ऋतिक ने 30 जुलाई को सरेंडर किया था. प्रिंस ने दूसरे केस में सरेंडर किया था. लेकिन पुलिस ने उपेंद्र गोलीकांड में उसे रिमांड कर लिया है.
आरोप है कि पिंटू ने एक लाख सुपारी देकर शूटर हायर किया था. राजेश चौहान ने शूटर व हथियार उपलब्ध कराये थे. बैंक मोड़ पुलिस ने मटकुरिया रेलवे कॉलोनी निवासी रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह गोलीकांड में शामिल तीन शूटरों भीम सिंह (पिता विनय सिंह), अमित पासवान (पिता अर्जुन पासवान) व सूरज सिंह (पिता शंभू सिंह) तीनों नया धौड़ा कुस्तौर, थाना केंदुआडीह) को 27 मई को गिरफ्तार किया था. पल्सर बाइक सवार तीनों केंदुआडीह से धनबाद स्टेशन की ओर आ रहे थे. पुलिस मामले में भीम, अमित व सूरज की पहचान परेड भी करा चुकी है. जेल में परेड में उपेंद्र तीनों की पहचान कर चुका है. भीम व अमित फायरिंग कर रहा था. कुछ दूरी पर सूरज व पिंटू बाइक स्टार्ट कर खड़ा था. बैंक मोड़ में कार सवार उपेंद्र पर 22 मार्च की शाम अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी. उपेंद्र को सात गोलियां मारी गयी थी. ऑपरेशन कर पांच गोली निकाल दी गयी है. उपेंद्र के सीने व बांयें हाथ में एक-एक गोली अभी भी फंसी हुई है. उपेंद्र मिशन हॉस्पिटल दुगार्पुर व एम्स दिल्ली से इलाज करा पांच मई को घर लौटा है. डॉक्टरों ने उसे आराम की सलाह दी है. मामले में आरोपी रजेश चौहान अभी फरार चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




