धनबाद : अनुराग को ब्रिटेन की चीवनिंग स्कॉलरशिप

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : अब अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेशन (मध्यस्थता) लॉ में हाउसिंग कॉलोनी के अनुराग विजय अपनी पहचान बनायेंगे. इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोर्स में एलएलएम करने के लिए अनुराग को ब्रिटेन की प्रतिष्ठित चीवनिंग स्कॉलरशिप मिली है. वह इसकी पढ़ाई लंदन के क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी में करेंगे. आर्बिट्रेशन लॉ में विशेषज्ञता के लिए क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी को […]

विज्ञापन

धनबाद : अब अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेशन (मध्यस्थता) लॉ में हाउसिंग कॉलोनी के अनुराग विजय अपनी पहचान बनायेंगे. इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोर्स में एलएलएम करने के लिए अनुराग को ब्रिटेन की प्रतिष्ठित चीवनिंग स्कॉलरशिप मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वह इसकी पढ़ाई लंदन के क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी में करेंगे. आर्बिट्रेशन लॉ में विशेषज्ञता के लिए क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी को दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान माना जाता है. अनुराग भारत के उन 40 युवा वकीलों में शामिल हैं, जिन्हें तीन दौर की कड़ी प्रवेश परीक्षा के बाद यह स्कॉलरशिप मिली है. इस स्कॉलरशिप के लिए दुनिया भर से 200 युवा वकीलों का चयन किया गया है. इनका चयन सत्र 2018-19 के लिए हुआ है. अनुराग की स्कॉलरशिप भारतीय मुद्रा में 50 लाख रुपये से अधिक की होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola