हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग की क्यूआरटी अब धनबाद में भी

Updated at : 09 Sep 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग की क्यूआरटी अब धनबाद में भी

हाथियों की सूचना पर क्यूआरटी त्वरित कार्रवाई करेगी : डीएफओ धनबाद : हाथियों से बचाव के लिए बोकारो व रामगढ़ की तरह अब धनबाद में भी क्विक रिस्पांस टीम उपलब्ध रहेगा. यह जानकारी धनबाद वन प्रमंडल के डीएफओ सौरभ चंद्रा ने की है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में जिले में बढ़े हाथियों के […]

विज्ञापन

हाथियों की सूचना पर क्यूआरटी त्वरित कार्रवाई करेगी : डीएफओ

धनबाद : हाथियों से बचाव के लिए बोकारो व रामगढ़ की तरह अब धनबाद में भी क्विक रिस्पांस टीम उपलब्ध रहेगा. यह जानकारी धनबाद वन प्रमंडल के डीएफओ सौरभ चंद्रा ने की है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में जिले में बढ़े हाथियों के आतंक को देखते पिछले दिनों रांची में प्रधान मुख्य वन संरक्षक की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक में यह निर्णय हुआ था.
क्या होती है क्यूआरटी : हाथियों के आतंक की सूचना मिलते ही क्यूआरटी तीव्रता के साथ त्वरित कार्रवाई करती है. डीएफआे श्री चंद्रा ने बताया कि वैसे धनबाद के वन क्षेत्रों में बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में मशालची तो पहले से ही थे और समय समय पर हर संभव कार्रवाई भी करते रहे हैं, लेकिन क्यूआरटी से इसमें और तेजी आयेगी व प्रभावित इलाके के लोगों को और अधिक राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि हाथियों के आतंक से प्रभावित इलाकों के लिए मुआ‌वजा व अन्य सुविधा पहले की तरह ही बहाल रहेगी.
उन्होंने बताया कि जहां तक हाथियों से बचाव की बात है तो धनबाद के वन क्षेत्र मेंं उनका आना पूरी तरह से रोक पाना तो फिलहाल संभव नहीं है. वैसे इसके लिए भी दूरगामी योजना है. हालांकि योजना के कार्यान्वित होने में थोड़ा समय लगेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola