भूली : बरसात में पंचवटी नगर के लोगों ने छोड़ा घर
Updated at : 03 Sep 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

भूली : नगर निगम के वार्ड-16 में भूली पंचवटी नगर के कई लोग बरसात में घरों में पानी घुसने से दूसरे जगह किराये पर रह रहे हैं. यहां के करीब 200 आवासों से नगर निगम ने पिछले पांच सालों में होल्डिंग टैक्स तो वसूले हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया है. यहां […]
विज्ञापन
भूली : नगर निगम के वार्ड-16 में भूली पंचवटी नगर के कई लोग बरसात में घरों में पानी घुसने से दूसरे जगह किराये पर रह रहे हैं. यहां के करीब 200 आवासों से नगर निगम ने पिछले पांच सालों में होल्डिंग टैक्स तो वसूले हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया है. यहां बिना नाली बनाये आनन-फानन में सड़क बना दी गयी है.
नतीजतन बरसात का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस जा रहा है. मूसलधार बारिश में तो लोगों का हाट-बाजार जाना बंद हो जाता है. बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं. बरसात के मौसम में लोग रतजग्गा कर रात गुजार रहे हैं. कई लोग तो दूसरी जगह किराये पर मकान रह रहे हैं. बारिश के पानी के साथ कूड़ा-कचरा भी घर में घुस जाता है. घर की स्थितिनारकीय हो जाती है. लोगों ने कई बार वार्ड पार्षद को लिखित शिकायत भी दी है, परंतु केवल आश्वासन ही मिला.
18 दिनों से किराये पर रह रहा परिवार
भूली पंचवटी नगर निवासी संजीत कुमार अपनी दो बहनों के साथ 18 दिन से दूसरी जगह किराये के मकान में रह रहे हैं. संजीत मजदूरी करता है आैर उनकी बहन प्राइवेट नर्सिंग होम में काम करती है. संजीत का कहना है कि कई बार यहां की समस्या से स्थानीय पार्षद को अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. हमलोग हर साल बरसात की मार झेलते हैंै.
निगम की लापरवाही है : पार्षद
वार्ड 16 की पार्षद अरुणा देवी का कहना है कि मेयर को भी एक साल पहले यहां की समस्याओं से अवगत करायी थी. साइट भी दिखायी थी. एक साल पहले निगम बोर्ड की बैठक में पंचवटी नगर में नाली निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया, लेकिन बार-बार बोलने के बाद भी एक साल से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. लोग होल्डिंग टैक्स दे रहे हैं फिर भी यह स्थिति है.
क्या कहते हैं मेयर
मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि उन्हें भूली के पंचवटी नगर की समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वैसे बगैर फाइल देखे कुछ नहीं कह सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




