हटिया मोड़ में गाड़ी सटी, निगम के चालक व युवकों में मारपीट तीन हिरासत में
धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ पर नगर निगम की कचरा गाड़ी और एक स्कॉर्पियों के सट जाने के बाद दोनों पक्षों में जम कर मारपीट हुई. घटना शनिवार की सुबह 8 बजे की है. बताया जा रहा है कि नया बाजार के तीन युवक मो. आफताब, मो. सोहेल, मो. अली और उनका […]
धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ पर नगर निगम की कचरा गाड़ी और एक स्कॉर्पियों के सट जाने के बाद दोनों पक्षों में जम कर मारपीट हुई. घटना शनिवार की सुबह 8 बजे की है. बताया जा रहा है कि नया बाजार के तीन युवक मो. आफताब, मो. सोहेल, मो. अली और उनका चालक बंटी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर जालान अस्पताल की तरफ से आ रहा था. उसी दिशा से से नगर निगम की कचरा गाड़ी आ रही थी. हटिया मोड़ के समीप कांपेक्टर स्टेशन के पास दोनों की गाड़ी आपस में टकरा गयी. इस पर स्कॉर्पियो सवार युवक उतर कर ट्रैक्टर चालक उपेंद्र कुमार की जम कर पिटाई करने लगे. थोड़ी देर बाद वहां दूसरे चालक पहुंच गये. वे लोग तीनों युवकों की जम कर पिटाई कर दी. वहीं चौथा बंटी मौके से फरार हो गया. मामले की सूचना धनबाद थाना को दी गयी. ट्रैक्टर चालक उपेंद्र कुमार अस्पताल में भर्ती है. वहीं तीनों युवक को धनबाद थाना में रखा गया है. दोनों ओर से लिखित शिकायत की गयी है. हालांकि प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए