अगवा कर दिव्यांग छात्रा के साथ दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

बदनाम करने की धमकी दे रहा है आरोपित धनबाद : एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की बीएड की एक दिव्यांग छात्रा ने गुरुवार को महिला थाना पहुंच कर दुष्कर्म की शिकायत की है. पीड़ित छात्रा एक स्टूडेंट लीडर के साथ महिला थाना पहुंची थी. महिला थाना में दिये आवेदन में छात्रा ने बताया कि वह बलियापुर नावागढ़ […]

विज्ञापन

बदनाम करने की धमकी दे रहा है आरोपित

आपके शहर में

विज्ञापन
धनबाद : एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की बीएड की एक दिव्यांग छात्रा ने गुरुवार को महिला थाना पहुंच कर दुष्कर्म की शिकायत की है. पीड़ित छात्रा एक स्टूडेंट लीडर के साथ महिला थाना पहुंची थी. महिला थाना में दिये आवेदन में छात्रा ने बताया कि वह बलियापुर नावागढ़ की निवासी है. 2016 में उसकी शादी संतोष धीवर के साथ तय हुई थी. संतोष के पिता नहीं हैं. वह अपने मामा निताय धीवर के यहां कोला कुसमा में रहता है. शादी तय होने के बाद से संतोष उसे परेशान करने लगा, इस कारण उसका रिश्ता टूट गया था. इसके बाद भी संतोष उसे फोन कर परेशान करता था. गत 20 अगस्त को मंदिर जाने के दौरान संतोष अपने दोस्तों के साथ बलियापुर उसे अगवा कर बोकारो ले गया. वहां से रात को धनबाद के बेकारबांध स्थित एक घर में ले आया.
यहां 23 अगस्त उसे बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान संतोष ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया. किसी तरह उसने घरवालों को सूचना भेजी. इसके बाद परिजन पहुचे और उसे व संतोष को बलियापुर ले गये. वहां समाज के डर से संतोष ने उसकी मांग भी भरी. लेकिन सुबह होते ही वह उसके साथ मारपीट कर भाग निकला. अब वह उसे बदनाम कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है. इधर महिला थाना प्रभारी सरिता कच्छप ने पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने की बात कही है. कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola