ठगी के मामले में दो महिलाएं समाहरणालय में उलझीं

Updated at : 31 Aug 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
ठगी के मामले में दो महिलाएं समाहरणालय में उलझीं

धनबाद : समाहरणालय में गुरुवार की दोपहर शिमलडीह निवासी अपर्णा कुमारी व शीला उर्फ भानु देवी आपस में उलझ गयीं. दोनों समाहरणालय प्रज्ञा केंद्र में अपना आधार कार्ड में संशोधन कराने आयी थी. अपर्णा ने बताया मुझे मुहल्ले की महिलाओं से जानकारी मिली थी कि भानु देवी लोन दिलाती है. मैने भानु से संपर्क किया […]

विज्ञापन

धनबाद : समाहरणालय में गुरुवार की दोपहर शिमलडीह निवासी अपर्णा कुमारी व शीला उर्फ भानु देवी आपस में उलझ गयीं. दोनों समाहरणालय प्रज्ञा केंद्र में अपना आधार कार्ड में संशोधन कराने आयी थी. अपर्णा ने बताया मुझे मुहल्ले की महिलाओं से जानकारी मिली थी कि भानु देवी लोन दिलाती है. मैने भानु से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह दो लाख लोन दिला देगी, लेकिन पहले 7,500 रुपये देने होंगे. मैं उसकी बातों में आ गयी. कुछ दिन बात मेरे पास एक फोन आया.

फोन करनेवाले ने बताया वह बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी है, उसका लोन पास हो गया है, दो हजार रुपये एकाउंट में डालो. मैने वैसा ही किया. इसके बाद भानु ने फोन उठाना ही बंद कर दिया. आज वह हाथ आयी है. अपर्णा ने आरोप लगाया कि भानु मुहल्ले की कई औरतों को लोन दिलाने के नाम पर ठग चुकी है. वहीं भानु देवी का कहना था कि उसने ठगी नहीं की है. धनबाद कोर्ट की एक महिला अधिवक्ता और एक पुरुष अधिवक्ता को लोन के नाम पर पैसा दिया है. अधिवक्ता ही बैंक अधिकारी बन एकाउंट में पैसा डालने कहता है. समाहरणालय में तैनात पुलिसकर्मी के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola