बगोदर : 3500 रुपये घूस लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार
बगोदर : धनबाद एसीबी टीम ने गुरुवार को दोपहर बगोदर प्रखंड स्थित दोदलो के रोजगार सेवक मनोज कुमार रजक को 3500 रुपये लेते गिरफ्तार किया है. टीम उसे अपने साथ धनबाद ले गयी. दोदलो निवासी सरजू साव (पिता रूपलाल साव) ने अपनी जमीन पर मुर्गी शेड बनवाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में […]
बगोदर : धनबाद एसीबी टीम ने गुरुवार को दोपहर बगोदर प्रखंड स्थित दोदलो के रोजगार सेवक मनोज कुमार रजक को 3500 रुपये लेते गिरफ्तार किया है. टीम उसे अपने साथ धनबाद ले गयी. दोदलो निवासी सरजू साव (पिता रूपलाल साव) ने अपनी जमीन पर मुर्गी शेड बनवाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन दिया था.
आपके शहर में
शेड निर्माण स्वीकृति के लिए सभी कागजात रोजगार सेवक मनोज रजक के पास थी. सरजू का कहना है कि मनोज कुमार रजक उसे 3500 रुपये रिश्वत मांगी. इसकी शिकायत उसने एसीबी धनबाद में की. एसीबी की टीम ने जांच की तो शिकायत सच निकली. इसके बाद टीम धनबाद से गुरुवार को दाेदलो पहुंची. सरजू ने बगोदर बस पड़ाव स्थित एक होटल में मनोज को बुलाया. जैसे ही सरजू ने मनोज को रुपये दिये, एसीबी की टीम ने उसे धर दबाेचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए