Dhanbad News:मेडिकल दुकानदार से 12 हजार रुपये व बाइक लूटी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News:ऐना मार्ग पर शनिवार की रात हुई घटना. झरिया पुलिस कर रही घटना की जांच. भुक्तभोगी से जानकारी लेती झरिया पुलिस.
विज्ञापन
Dhanbad News:झरिया थाना क्षेत्र के एना कोलियरी व दो नंबर भूली क्वार्टर के बीच सुनसान मार्ग पर शनिवार की रात अपराधियों ने मेडिकल दुकान संचालक शाहिद अंसारी से डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. इस संबंध में भुक्तभोगी शाहिद अंसारी ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ झरिया थाना में शिकायत की है. सूचना पाकर झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की.
मेमको मोड़ से दुकान बंद कर घर लौट रहा था संचालक
शाहिद अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह मेमको मोड़ में मेडिकल दुकान चलाता है. शनिवार की रात दुकान बंद कर बाइक (जेएच10बीएस-1363) से अपने घर शिमला बहाल लौट रहा था. एना मार्ग पर रात में एक दर्जन से अधिक युवक रोड पर खड़ा हो गये. सभी की उम्र 17-18 थी. रोड किनारे से बाइक निकालने का प्रयास किया, उनलोगों ने पीछे से बाइक खींच दी. अपराधियों ने उनकी बाइक, नकद 12 हजार रुपये व बाइक के पीछे बंधी दवा की पेटी (लगभग 15 हजार) लूट लिया. लूटपाट के बाद उन्हें झाड़ी में पटक कर मारपीट करने लगे. इससे जख्मी हो गया. किसी तरह वहां से भाग कर जान बचायी. 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद झरिया पुलिस घटनास्थल पहुंची.लूटपाट की घटना से राहगीरों में दहशत
लूटपाट की घटना से राहगीरों में दहशत है. लोगों का कहना है कि इस मार्ग में चार साल पहले लूटपाट होती थी. तीन साल से ऐसी घटना बंद थी. लोगों ने झरिया पुलिस से ऐना मार्ग पर गश्ता बढ़ाने की मांग की है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन