जेल में गैंग्स पर निगरानी बढ़ी, प्रिंस पर विशेष नजर, रंजीत हत्याकांड के शूटर समेत अन्य आरोपियों को अलग वार्ड में रखा गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : झावियुमो जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह की हत्या गैंग्स ऑफ वासेपुर द्वारा कराये जाने के खुलासे से धनबाद जेल में भी टेंशन हैं. पुलिस ने हत्याकांड में गैंग्स से जुड़े दोनों शूटर समेत चार आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया. जेल में विधायक संजीव समेत उनके कई समर्थक […]
विज्ञापन
धनबाद : झावियुमो जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह की हत्या गैंग्स ऑफ वासेपुर द्वारा कराये जाने के खुलासे से धनबाद जेल में भी टेंशन हैं. पुलिस ने हत्याकांड में गैंग्स से जुड़े दोनों शूटर समेत चार आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया. जेल में विधायक संजीव समेत उनके कई समर्थक बंद हैं. रंजीत भी विधायक का काफी करीब था.
ऐसे में संभावित टेंशन को देखते हुए कारा प्रशासन अलर्ट हो गया है. धनबाद जेल में विधायक की सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरती जा रही है. विधायक को वार्ड से बाहर निकलने के दौरान सुरक्षा कर्मी उनकी सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहते हैं. विधायक अपर डिवीजन के कैदी हैं. इस कारण उन्हें कई स्पेशल सुविधा भी मिलती है. रंजीत की हत्या के बाद विधायक की सुरक्षा को लेकर जेल प्रबंधन और गंभीर हो गया है. जेल में पहले से ही गैंग्स ऑफ वासेपुर के गोपी एंड ब्रदर्स के साथ फहीम का बेटा इकबाल भी बंद है.
रंजीत हत्याकांड के दोनों शूटर विक्की व मो औरंगजेब के साथ वरुण व पंकज को भी आज जेल भेजा गया है. जेल में प्रिंस के अलग वार्ड में रखा गया है. प्रिंस के तीन भाइयों के साथ इकबाल व ऋृतिक को चार अलग-अलग वार्ड में रखा गया है. रंजीत हत्याकांड में जेल में आये चारों को भी गैंग्स से अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया है.
गैंग्स की आपराधिक हरकतों के कारण उनलोगों को एक वार्ड में नहीं रखा जा रहा है. सीआइडी ने रंजीत सिंह की हत्या के बाद जेल में सिंह मैंशन व गैंग्स समर्थकों के संभावित टकराव की आशंका जतायी है. सीआइडी ने मामले में जिला पुलिस को अलर्ट कर दिया है. जेल प्रबंधन भी मामले में गैंग्स से जुड़ों लोगों के वार्डों की प्रतिदिन तलाशी ले रहा है. रंजीत हत्याकांड के बाद गैंग्स के सदस्यों की मुलाकाती पर भी नजर रखी जा रही है. गैंग्स से मुलाकात अब न के बराबर करायी जा रही. गैंग्स के मामले में नियमों का सख्ती से अनुपालन हो रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन