दूसरी गोली घुटने में लग कर हुई आर-पार

धनबाद : झावियुमो जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह की कार पर दो से पांच फुट की दूरी से गोली चलायी गयी थी. एक गोली कार में सुराख करते हुए आगे की सीट पर बैठे रंजीत की बांयी ओर से कमर में लगी और पेट की आंतों को क्षतिग्रस्त करते हुए पेट में फंस गयी. वहीं दूसरी गोली […]
धनबाद : झावियुमो जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह की कार पर दो से पांच फुट की दूरी से गोली चलायी गयी थी. एक गोली कार में सुराख करते हुए आगे की सीट पर बैठे रंजीत की बांयी ओर से कमर में लगी और पेट की आंतों को क्षतिग्रस्त करते हुए पेट में फंस गयी. वहीं दूसरी गोली बांये घुटने के ऊपर लगी. यह गोली टांग को भेदते हुए दूसरी तरफ से बाहर निकल गयी. आंतों के क्षतिग्रस्त होने और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हो गयी. यह खुलासा पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने किया है. पोस्टमार्टम कोर्ट के आदेश के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड ने किया. मेडिकल बोर्ड में मजिस्ट्रेट पंकज कुमार, सर्जरी से डॉ डीके गिंदौरिया, मेडिसिन से डॉ एसएस साहा, पैथोलॉजी से डॉ गणेश कुमार, एनाटॉमी से डॉ एम प्रसाद, एफएमटी से डॉ विनित पी तिग्गा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










