कुसुंडा साइिडंग में रैक लोडिंग ठप

केंदुआ : रंजीत सिंह की हत्या को लेकर कुसुंडा साइडिंग (एन) में रैक लोडिंग का कार्य मंगलवार की रात से बंद हो गया. साइडिंग में कार्य करनेवाले बीकेबी कंपनी के कर्मियों में दहशत है. रंजीत को यहीं पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर काम मिला था. बुधवार को एक-दो कर्मियों को छोड़कर बाकी कर्मी साइडिंग आये ही नहीं. […]
केंदुआ : रंजीत सिंह की हत्या को लेकर कुसुंडा साइडिंग (एन) में रैक लोडिंग का कार्य मंगलवार की रात से बंद हो गया. साइडिंग में कार्य करनेवाले बीकेबी कंपनी के कर्मियों में दहशत है. रंजीत को यहीं पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर काम मिला था. बुधवार को एक-दो कर्मियों को छोड़कर बाकी कर्मी साइडिंग आये ही नहीं. साइडिंग में सन्नाटा पसरा हुआ था.
कुसुंडा साइडिंग (एन) से आज एक भी रैक लोड नहीं हुआ. रेलवे ने लोडिंग के लिए दो रैक भेजा. लेकिन साइडिंग में बीकेबी कर्मियों द्वारा स्वतः रैक लोडिंग बंद रखने के कारण एक रैक कैंसिल कर दिया गया, जबकि दूसरा रैक साइडिंग में खड़ा रहा. कुसुंडा (एन) साइडिंग में बीसीसीएल की मोदीडीह, गोधर, बांसजोड़ा सहित अन्य कोलियरियों का कोयला पहुंचता है. आरपीएफ के जवान ड्यूटी पर तैनात हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




