विपक्ष के धनबाद बंद का मिलाजुला असर

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : झावियुमो के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह की मंगलवार की शाम गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में बुधवार को धनबाद बंद का धनबाद-झरिया के कुछ क्षेत्रों में ही मिला-जुला असर दिखा. झाविमो के बंद का कांग्रेस, झामुमो समेत अन्य विपक्षी दलों ने समर्थन किया था. बंद को सफल बनाने के लिए झाविमो के […]

विज्ञापन

धनबाद : झावियुमो के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह की मंगलवार की शाम गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में बुधवार को धनबाद बंद का धनबाद-झरिया के कुछ क्षेत्रों में ही मिला-जुला असर दिखा. झाविमो के बंद का कांग्रेस, झामुमो समेत अन्य विपक्षी दलों ने समर्थन किया था. बंद को सफल बनाने के लिए झाविमो के साथ ही विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. झाविमो के जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, केंद्रीय महासचिव रमेश राही, सरोज सिंह, योगेंद्र यादव, राजीव शर्मा, कांग्रेस नेता संतोष सिंह आदि ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. झाविमो समर्थकों ने सड़कों पर चलने वाले ऑटो व खुली दुकान को बंद कराया. बंद के कारण सड़कों पर वाहन कम चले. इक्का-दुक्का चलने वाले ऑटो को भी बंद समर्थक जबरन रोकवा रहे थे. स्टील गेट व बैंक मोड़ में शव के साथ जा रहे लोगों की भीड़ ने दुकानें बंद करायी. बैंक मोड़ में एक आभूषण दुकान पर पत्थर फेंका.

आपके शहर में

विज्ञापन
बसपा ने की हत्या की भर्त्सना : बहुजन समाज पार्टी की धनबाद जिला कमेटी ने झावियुमो जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह की हत्या की भर्त्सना करते हुए जिले के तीनों एसपी को हटाने की मांग की है. बुधवार को पार्टी की बैठक में जोनल को-ऑर्डिनेटर गौतम कुमार एवं सुबल दास भी मौजूद थे. बसपा के जिलाध्यक्ष मदन मोहन राम ने कहा कि प्रशासन का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है. अपराधी प्रत्येक दिन किसी न किसी राजनैतिक शख्सियत को निशाना बना रहे है. बैठक में जिला उपाध्यक्ष मेघनाथ रवानी, अशोक पासवान, प्रभुनाथ पासवान, सुनील रविदास, आकाश रवानी, चंद्रमोहन कुमार आदि मौजूद थे.
झरिया. ज्योतिष तंत्र मंत्र यंत्र अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष चंदन शास्त्री ने झाविमो नेता रंजीत सिंह की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola