44 करोड़ की सड़क में ‘अनियमितता’ का गोफ
Updated at : 20 Aug 2018 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

झरिया : धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग पर कतरास मोड़ के समीप बने नये पुल में रविवार को गोफ बनने से हड़कंप मच गया. यहां से गुजरने वाले लोग व वाहन चालक भयभीत हैं. चार दिन पूर्व पुल का निर्माण कार्य पूरा हुआ है. इससे पूर्व भगतडीह से दुखहरणी धाम के बीच कई जगहों पर दरार पड़ […]
विज्ञापन
झरिया : धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग पर कतरास मोड़ के समीप बने नये पुल में रविवार को गोफ बनने से हड़कंप मच गया. यहां से गुजरने वाले लोग व वाहन चालक भयभीत हैं. चार दिन पूर्व पुल का निर्माण कार्य पूरा हुआ है. इससे पूर्व भगतडीह से दुखहरणी धाम के बीच कई जगहों पर दरार पड़ चुकी है. भारी वर्षा में गार्डवाल भी बह गयी थी. पथ निर्माण विभाग ने बैंक मोड़ से सिंदरी तक मुख्य मार्ग चौड़ीकरण का काम 44 करोड़ रुपये की लागत से कराया था.
41 करोड़ हो चुका भुगतान
सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही बालकृष्ण भलोटिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को करीब 41 करोड़ रुपया का भुगतान भी किया जा चुका है. फाइनल बिल का भुगतान बकाया है. भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह ने सीएम से उच्चस्तरीय जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. कहा है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है. विभाग की शह पर ठेकेदार ने अनियमितता बरती है. कहीं सड़क में दरार पड़ गयी है तो अब नये पुल के बीच ढलाई धंस गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




