आधे शहर में मेंटेनेंस तो आधे में लोड शेडिंग के कारण नहीं रही बिजली
Updated at : 04 Aug 2018 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : शुक्रवार को दिन में शहर की बिजली गुल रही. इसके कारण लोगों को पानी मिलने में भी परेशानी हुई. जिन इलाकों में डीवीसी ने बिजली नहीं काटी, वहां लोड शेडिंग की परेशानी रही. गोधर वन में भिस्तीपाड़ा, पांडरपाला, भूली, बारमुड़ी, बरमसिया, पॉलिटेक्निक, जयप्रकाश नगर, कोर्ट कैंपस, मनोरम नगर, एलसी रोड, पार्क मार्केट, हटिया, […]
विज्ञापन
धनबाद : शुक्रवार को दिन में शहर की बिजली गुल रही. इसके कारण लोगों को पानी मिलने में भी परेशानी हुई. जिन इलाकों में डीवीसी ने बिजली नहीं काटी, वहां लोड शेडिंग की परेशानी रही. गोधर वन में भिस्तीपाड़ा, पांडरपाला, भूली, बारमुड़ी, बरमसिया, पॉलिटेक्निक, जयप्रकाश नगर, कोर्ट कैंपस, मनोरम नगर, एलसी रोड, पार्क मार्केट, हटिया, दामोदरपुर, जेसी मल्लिक, मेमको, लाहबनी, हाउसिंग बोर्ड, हीरापुर, डीजीएमएस और पुलिस लाइन में सुबह 9:00 बजे से 2:30 बजे तक बिजली कटी रही.
वहीं गोधर टू में बैंकमोड़, वासेपुर, नया बाजार, करबला रोड, पंजाबी मुहल्ला, कतरास रोड, विकास नगर, मटकुरिया केंदुआ, करकेंद, खरिकाबाद आदि में बिजली गुल रही. इसके बाद सरायढेला क्षेत्र में दिन में लोड शेडिंग की परेशानी रही. 11:00 बजे सुबह से 4:00 बजे शाम तक बिजली कट-कट कर आती रही.
सुबह का पानी शाम में मिलने से परेशानी : बिजली कटौतीके कारण सुबह का पानी शाम में मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी. सरायढेला, मनईटांड़, पुलिस लाइन, हीरापुर और पॉलिटेक्निक में पानी शाम के पांच बजे के बाद दी गयी. इसका कारण बिजली नहीं रहना बताया गया. पेयजल विभाग के अनुसार बिजली कटौती के कारण पांच जलमीनार से देरी से जलापूर्ति हुई.
आज भी रहेगी बिजली गुल
शनिवार को बिजली विभाग की पोल शिफ्टिंग व एलटी केबलिंग के काम के चलते सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक नया बाजार सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बाइपास रोड, पांडरपाला, शमशेर नगर, श्याम नगर, अंसार नगर, रहमतगंज, सिटी कॉलोनी, अमन सोसाइटी, न्यू आजाद नगर आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




