आवास को लेकर महिलाओं ने निगम में किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2018 7:03 AM
धनबाद : प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवास को लेकर वार्ड नंबर 11 की महिलाओं ने बुधवार को नगर निगम में जोरदार हंगामा किया. नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की. महिलाओं का कहना था कि हमलोगों की छत छिन गयी है. एक साल पहले निगम के अधिकारी आये और कहा कि कच्चा मकान […]
धनबाद : प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवास को लेकर वार्ड नंबर 11 की महिलाओं ने बुधवार को नगर निगम में जोरदार हंगामा किया. नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की. महिलाओं का कहना था कि हमलोगों की छत छिन गयी है. एक साल पहले निगम के अधिकारी आये और कहा कि कच्चा मकान की जगह पक्का मकान बनाकर सरकार देगी.
निगम की ओर से दो से तीन किस्त तक राशि दी गयी. झोंपड़ी तोड़कर पक्का मकान का काम चल रहा था. लेकिन पिछले छह माह से पैसा नहीं मिल रहा है. आधा-अधूरा मकान बना है. बरसात का मौसम है. स्थिति काफी दयनीय है. ऐसे में हमलोग कहां जायें. प्रदर्शन के बाद महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला. नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










