सड़क हादसे में रिक्शा चालक की मौत पर आधी रात को बेकारबांध में बवाल

Updated at : 10 Jul 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में रिक्शा चालक की मौत पर आधी रात को बेकारबांध में बवाल

धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध स्थित चंद्रशेखर चौक पर सोमवार की रात 11.30 बजे सड़क दुर्घटना में एक रिक्शा चालक की मौत हो गयी. मृतक बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के डुमरियाटांड़ का रहनेवाला कलीमुद्दीन अंसारी (50) था. कलीमुद्दीन रिक्शा लेकर बेकारबांध की ओर जा रहा था, तभी स्टेशन की ओर से तेजी से आ […]

विज्ञापन
धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध स्थित चंद्रशेखर चौक पर सोमवार की रात 11.30 बजे सड़क दुर्घटना में एक रिक्शा चालक की मौत हो गयी. मृतक बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के डुमरियाटांड़ का रहनेवाला कलीमुद्दीन अंसारी (50) था. कलीमुद्दीन रिक्शा लेकर बेकारबांध की ओर जा रहा था, तभी स्टेशन की ओर से तेजी से आ रहे बिना नंबर प्लेट के ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.
उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना में रिक्शा चालक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने टायर जला सड़क जाम कर दी. स्टेशन की ओर से आने वाले सभी ट्रकों को खड़ा करा दिया. करीब 50 की संख्या में लोग सड़क पर उतर कर हंगामा करने लगे. लोगों ने दो ट्रकों के शीशे फोड़ दिये.
आयरन ओर लदा ट्रक बरवाअड्डा में पकड़ाया : दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर आयरन ओर लदा था. हादसे के बाद चालक ट्रक को तेजी से भगा बरवाअड्डा की ओर जाने लगा. इसी बीच लोगों ने हत्यारे ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया. बरवाअड्डा में ट्रक पकड़ा गया. कलीमुद्दीन अंसारी जेसी मल्लिक निवासी जाफिर अंसारी का रिक्शा चलाता था.
चालक व खलासी को बरवाअड्डा थाना में हिरासत में रखा गया है. घटनास्थल पर पार्षद अशोक पाल भी पहुंच गये. उन्होंने कहा कि स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण बेकारबांध में हमेशा दुर्घटना होती रहती है. करीब दो घंटे तक चले आंदोलन के बाद पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम हटा लिया. याद रहे कि एक माह पहले भी इसी जगह सड़क दुर्घटना में एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola